Ujjain : 25 दिसंबर के बाद Mahakal दर्शन के लिए भक्तों को ध्यान रखनी होगी ये बात

महाकाल मंदिर में साल के आखिर में भक्तों की संख्या बढ़ने का अनुमान है, जिसके मद्देनजर अधिकारियों ने दौरा कर दिशा-निर्देश दिए हैं.

ujjain

धार्मिक नगरी उज्जैन में कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने शाम श्री महाकाल महालोक एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिये की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वर्ष 2022 के अन्तिम सप्ताह में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर महाकाल लोक एवं महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शनार्थियों के प्रवेश एवं निर्गम तथा दर्शन व्यवस्था के सम्बन्ध में उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की एवं दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने महाकाल लोक में आवश्यक बेरिकेटिंग की व्यवस्था करने तथा फेसिलिटी सेन्टर होकर महाकालेश्वर मन्दिर तक दर्शनार्थियों को ले जाने के लिये दो पंक्तियों में प्रवेश के सम्बन्ध में चर्चा कर निर्देश दिये हैं।

लॉकर्स की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी

श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रशासक ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को मन्दिर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध एवं मोबाइल रखने के लिये लॉकर्स की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा है कि, दर्शनार्थियों की संख्या अधिक होने पर भी उन्हें सुगमता से दर्शन हों, इस बात का ध्यान रखा जाये और पीने के पानी आदि की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान एडीएम संतोष टैगोर, श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रशासक संदीप सोनी, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक, एएसपी अभिषेक आनन्द सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

मंदिर परिसर में बैन होंगे मोबाइल

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिसको लेकर मंदिर प्रबंध समिति ने व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली है। गौरतलब है कि, महाकाल मंदिर में मोबाइल से बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंध समिति ने व्यवस्थाओं में बदलाव करते हुए मोबाइल मंदिर में नहीं ले जाने का निर्णय लिया था, जिसे मंगलवार से लागू किया जाएगा। वहीं नई व्यवस्था को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने लॉकर व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है, जिसे मंगलवार को मोबाइल प्रतिबंध के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा। महाकाल लोक का शुभारंभ होने के बाद अब हर दिन महाकाल मंदिर में श्रद्धालु की बड़ी संख्या पहुंच रही है, ऐसे में साल 2022 के आखिर और दिसंबर की छुट्टियां होने के कारण माह के अंत में श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या होने की संभावना है, जिसके चलते मंदिर प्रबंधन ने 25 दिसंबर से महाकाल मंदिर के गर्भगृह और नंदी हाल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।

ये भी पढ़े- Weather update : दिसंबर में भी गर्मी का अहसास, जानिए क्यों बदल रहा मौसम का मिजाज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+