Weather update : दिसंबर में भी गर्मी का अहसास, जानिए क्यों बदल रहा मौसम का मिजाज?
प्रदेश के कई अंचलों के साथ ही मालवा निमाड़ अंचल में अबकी बार मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है, जहां ठंड के लिए अलग पहचान रखने वाले दिसंबर माह में भी कड़ाके की ठंड का इंतजार किया जा रहा है.

मध्य प्रदेश में अबकी बार मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। जी हां, आमतौर पर दिसंबर माह में ठंड अपना एहसास करा देती थी, ना सिर्फ ठंड इस महीने में ठंड एहसास कराती थी, बल्कि अपना असर भी दिखाती थी। यही कारण है कि, दिसंबर माह को ठंड के लिए ही जाना पहचाना जाता है। लेकिन अबकी बार मध्य प्रदेश में हाल कुछ अलग है, जिसमें मालवा निमाड़ अंचल की बात करें तो यहां भी मौसम का कुछ ऐसा ही मिजाज देखने मिल रहा है, जहां दिसंबर में भी गर्मी का एहसास हो रहा है।

दिसंबर में पड़ती है कड़ाके की ठंड
दिसंबर माह में यदि मौसम के मिजाज पर एक नजर डालें तो दिसंबर का महीना ठंड के लिए बेहद ही खास रहता है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में दिसंबर माह में तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है, तो वहीं कड़ाके की ठंड भी पड़ती है। यही कारण है कि, अबकी बार भी दिसंबर माह में ठंड का कोई अता पता नहीं लगा, जिसके बाद अब संभावना जताई जा रही है कि जनवरी माह में ठंड अपना जौहर दिखा सकती है। उधर, मौसम का बदलता ट्रेंड जरूर लोगों को चिंता में डाल रहा है, जहां आमतौर पर दिसंबर माह में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड का लोग जनवरी माह तक इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों की बात की जाए तो आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों यानी 21 दिसंबर के बाद मौसम में एक बार फिर करवट बदल सकता है, जहां कुछ जगह बूंदाबांदी तो कुछ जगह मावठा गिरने की संभावना जताई जा रही है। इसी के चलते 21 दिसंबर के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है, जहां मालवा निमाड़ अंचल समेत तमाम अंचलों में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी रहेगा।

अबकी बार मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।
ये भी पढ़े- Flashback 2022 : Congress ने निकाली bharat jodo yatra तो BJP की गौरव यात्रा का दिखा दम












Click it and Unblock the Notifications