Ujjain News: महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए विवाद, श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी भिड़े
धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में लगातार विवाद के मामले सामने आ रहे हैं, जहां अब एक बार फिर दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि, श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में लगे थे तभी उस वक्त कुछ VIP श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर हंगामा हो गया, जहां VIP दर्शन पर दर्शनार्थियों ने आपत्ति जताई है।
VIP श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर आपत्ती जताते ही सुरक्षा कर्मियों ने इसका विरोध किया, जिसके चलते मारपीट हो गई है, जहां श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासन इस पर कार्रवाई की बात करता नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक महाकाल मंदिर से लगातार दर्शन को लेकर विवाद के मामले सामने आ रहे हैं, जहां दर्शनार्थी और सुरक्षा कर्मियों के बीच अक्सर मारपीट की घटना सामने आती है। वहीं अब एक बार फिर दर्शन को लेकर हुए बवाल ने महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं, जहां अब इस तरह की हरकत करने वालों पर मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है। ये देखने वाली बात होगी, लेकिन लगातार हो रहे महाकाल मंदिर में विवाद के चलते महाकाल मंदिर की प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
महाकाल मंदिर उज्जैन में श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक दर्शन व्यवस्था के साथ मन्दिर के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासनिक कसावट जारी है। साथ ही श्रद्धालुओं को ठगने और गड़बड़ी करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी जारी हैं। प्रशासक मंदिर की व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि, हर्ष जोशी एवं ब्रजेश तिवारी नामक अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा अप्राधिकृत रूप से श्रद्धालुओं से तय राशि से अधिक राशि लेकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन एवं भस्मार्ती दर्शन कराये गये थे जबकि भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन पूर्णतः निःशुल्क है, साथ ही भस्मार्ती पंजीयन के लिए 200 रुपए प्रति श्रद्धालु शुल्क निर्धारित है।
ये भी पढ़े- Bollywood एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना ने किए महाकाल दर्शन, अनुभव शेयर कर भावुक हुई












Click it and Unblock the Notifications