Bollywood एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना ने किए महाकाल दर्शन, अनुभव शेयर कर भावुक हुई

प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जहां आम से लेकर खास श्रद्धालु तक भगवान के दर्शन कर अपनी मनोकामना भगवान तक पहुंचाते हैं। मंगलवार को अभिनेत्री वाणी कपूर और राशि खन्ना ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए हैं।

उज्जैन में अभिनेत्री राशि खन्ना व वाणी कपूर श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान जी की प्रातः होने वाली भस्म आरती में सम्मिलित हुई। भस्म आरती उपरांत पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी व विपुल चतुर्वेदी द्वारा पूजन संपन्न करवाया गया।

Ujjain

भस्म आरती में हुई शामिल

अभिनेत्री राशि खन्ना व वाणी कपूर के महाकालेश्वर मंदिर के फोटो और वीडियो महाकालेश्वर मंदिर के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए हैं, जिसमें वह भगवान महाकालेश्वर की भक्ति में लीन नजर आ रही है। फिल्मी दुनिया में अलग-अलग किरदारों से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री राशि खन्ना व वाणी कपूर परिवार के साथ भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंची थी, जहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। वहीं उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर पूजन-अर्चन किया है।

लगातार पहुंच रही फिल्म जगत की हस्तियां

अभिनेत्री राशि खन्ना व वाणी कपूर से पहले भी बड़ी संख्या में अभिनेता और अभिनेत्री के साथ-साथ क्रिकेट जगत के स्टार भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद देने मंदिर पहुंच चुके हैं, जहां सभी भगवान का पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक बढ़ने के बाद से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन और पूजन के लिए पहुंचती है, तो वहीं लगातार स्टार्स की संख्या भी भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचने लगी है। महाकाल लोक बन जाने के बाद से लगातार बड़ी संख्या में लोग भगवान के दर्शन और पूजन के मंदिर पहुंच रहे हैं, जहा अब दर्शन के लिए लंबी कतार नजर आने लगाी है.

ये भी पढ़े- अभिनेत्री रवीना टंडन ने किए महाकाल दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+