Mahakal की शाही सवारी में उमड़ा जनसैलाब, CM Shivraj ने परिवार सहित किए दर्शन
धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर की भाद्रपद माह की अंतिम और शाही सवारी सोमवार को पूरे ठाट-बांट और शाही रूप में निकाली गई। भगवान श्री महाकालेश्वर की जय-जयकार से पूरी अवंतिका नगरी गुंजायमान हो उठी।
चारों ओर भगवान महाकाल की भक्ति में लीन श्रद्धालुओं की आंखें पालकी में प्रजा का हाल जानने निकले श्री महाकालेश्वर की एक झलक पाने के लिए अधीर थी। श्री महाकालेश्वर भगवान की शाही सवारी बड़े धूमधाम व उल्लास के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर से सायं 4 बजे नगर भ्रमण हेतु निकली।

प्रजा का हाल जानने निकले महाकाल
Recommended Video
नगर भ्रमण पर निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में कोटितीर्थ कुण्ड के पास स्थित सभामंडप में श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन कर भगवान की आरती की गई। पूजन-अर्चन मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा द्वारा संपन्न् कराया गया। आरती उपरांत भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर रजत पालकी विराजमान होकर मंदिर प्रांगण से नगर भ्रमण हेतु प्रस्थान किया। रजत पालकी में विराजित भगवान श्री चन्द्रमोलेश्वर जैसे ही मुख्य् द्वार पर पहुचें, असंख्य श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर का स्वागत कर वंदन किया। भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी महाकाल मंदिर से जैसे ही मुख्य द्वार पर पहुंची वहां सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी (गार्डऑफ ऑनर) दी गई। भाद्रपद माह की दूसरी और दसवी सवारी शाही सवारी में रजत पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नन्दी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, रथ पर श्री घटाटोप मुखोटा, रथ पर श्री जटाशंकर, रथ पर श्री रुद्रेश्वर स्वरूप, रथ पर श्री चन्द्रशेखर स्वरुप व दसवी सवारी में आज ही श्री महाकालेश्वर भगवान को गुप्त दानदाता द्वारा भेट नवीन रथ पर श्री सप्तधान का मुखारविंद नगर भ्रमण पर अपनी प्रजा का हाल जानने निकले।
सीएम शिवराज ने किया पूजन
उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस उज्जैन पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर में उत्तम जलवृष्टि हेतु महारूद्र अनुष्ठान किया था। मुख्यमंत्री ने महाकाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए षोड़ोपचार पूजन किया। पूजन में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह एवं पुत्र कुणाल सिंह चौहान शामिल हुए। गर्भगृह में पं.प्रदीप गुरू, पं.दिलीप गुरू आदि ने पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया। तत्पश्चात नन्दी हॉल में पं.घनश्याम पुजारी, पं.प्रदीप गुरू, पं.सत्यनारायण शर्मा सहित लगभग 71 पुजारी-पुरोहितों ने पूजन सम्पन्न कराया। मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल से प्रदेशवासियों के लिये मंगल की कामना की है।
ये भी पढ़े- Indore news: शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस समारोह में शामिल होंगे योगी आदित्यनाथ, भव्य आयोजन की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications