Mahakal lok : महाकाल लोक निहारने का है प्लान, पार्किंग से लेकर दर्शन तक इन बातों का रखना होगा ध्यान

दीपावली का पर्व संपन्न होते ही धार्मिक नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है, जहां छुट्टियों के चलते अब प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु महाकाल लोक निहारने भी धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि, धार्मिक नगरी उज्जैन की सारी पार्किंग फुल नजर आ रही है, तो वहीं जाम की भी स्थिति बन जाती है। शाम होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता है, जो देर रात तक नजर आता है।

इन बातों का रखना होगा ध्यान

इन बातों का रखना होगा ध्यान

महाकाल लोक निहारने और बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आ रहे दर्शनार्थियों को कई बातों का ध्यान रखना होगा, जहां उज्जैन आने वाले दर्शनार्थी अपने रुकने की व्यवस्था पहले ही कर लेंगे, तो उन्हें उज्जैन आकर रूम और व्यवस्थाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही दर्शनार्थी मंदिर में शीघ्र दर्शन व्यवस्था का लाभ भी उठा सकते हैं। उधर, मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासन की ओर से अलग-अलग तरह की व्यवस्थाएं धार्मिक नगरी उज्जैन में की गई हैं, जिसके चलते श्रद्धालुओं के अधिक भीड़ हो जाने के कारण भी लोग व्यवस्थित रूप से महाकाल लोक को निहार पा रहे हैं।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद अब महाकाल लोक को आम जनमानस के लिए खोल दिया गया है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में आम जनता अब महाकाल लोक को निहारने पहुंच रही है। प्रदेश और देश के अलग-अलग स्थानों से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे श्रद्धालुओं में महाकाल लोक को निहारने का अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। यही कारण है कि, बड़ी संख्या में लोग महाकाल लोक को निहारने पहुंच रहे हैं।

सीसीटीवी से सतत निगरानी

सीसीटीवी से सतत निगरानी

महाकाल लोक के परिसर में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। कंट्रोल रूम से सतत निगरानी की जा रही है। यदि किसी शरारती तत्व द्वारा कोई अनुचित गतिविधि की जाती है तो तुरन्त साउण्ड सिस्टम के माध्यम से उन्हें टोका जा रहा है। पूरे क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है। महाकाल लोक में स्थापित शिवस्तंभ एवं प्रतिमाओं को छूना, ऊपर खड़े होना, अनुचित स्थान पर खड़े होकर सेल्फी लेना, फूल-पत्तियां तोड़ना, म्युरल वाल स्टेचु पर लिखना अथवा विरूपित करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

ये गतिविधियां रहेंगी प्रतिबंधित

ये गतिविधियां रहेंगी प्रतिबंधित

त्रिवेणी संग्रहालय एवं रूद्र सागर के आसपास सभी वाहनों की पार्किंग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई की जायेगी। श्रद्धालुगण मानसरोवर हॉल में नन्दी द्वार से प्रवेश कर सकेंगे, जहां उनकी सुविधा के लिये जूता स्टेण्ड, क्लॉक रूम, मोबाइल लॉकर, पेयजल आदि की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र लेकर श्री महाकाल लोक में प्रवेश करना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। श्री महाकाल लोक में आने वाले श्रद्धालु फल, फूल, अन्य सामग्री रूद्र सागर में नहीं फैंक सकेंगे। श्री महाकाल लोक एवं सम्पूर्ण मन्दिर परिसर में मोबाइल के माध्यम से फिल्मी गाने बजाना एवं अन्य असामाजिक गतिविधियां पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+