Ujjain news: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों से बंधवाई राखी, किया ये वादा
धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव बुधवार को वार्ड-43 आंबापुरा और वार्ड-39 किशनपुरा में आयोजित किये गये रक्षाबंधन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय महिला निवासियों से इस अवसर पर राखी बंधवाई और उन्हें साड़ियां भेंट की। साथ ही आगामी पर्वों की शुभकामनाएं दी।
मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि, वर्तमान में श्रावण माह चल रहा है। इस माह में पवित्र रक्षाबंधन का पर्व आता है। कई वर्षों से विभिन्न वार्डों में रक्षाबन्धन कार्यक्रम निरन्तर आयोजित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं के मान-सम्मान में वृद्धि की है। आने वाले दिनों में निरन्तर विभिन्न वार्डों और क्षेत्रों में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

कुछ इस तरह आयोजित हुआ कार्यक्रम
वार्ड-43 में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर बहनों का स्नेह सदैव बना रहे और उनका आशीर्वाद प्राप्त हो। इस दौरान स्थानीय पार्षद सुरभि सुनील चावण्ड एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। वार्ड-39 में आयोजित कार्यक्रम में भी मंत्री डॉ.यादव ने स्थानीय बहनों से राखी बंधवाई तथा उन्हें साड़ियां भेंट की। स्थानीय निवासियों ने भी मंत्री डॉ.यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव बुधवार को वार्ड-43 आंबापुरा और वार्ड-39 किशनपुरा में आयोजित किये गये रक्षाबंधन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि सरकार द्वारा आमजन के जीवन में खुशहाली और तरक्की लाने के लिये कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये भी निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत प्रत्येक माह की 10 तारीख को महिलाओं के खाते में राशि अंतरित की जायेगी। हम सबके लिये यह बड़े हर्ष की बात है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति इससे सुदृढ़ होगी। इस दौरान स्थानीय पार्षद जितेन्द्र कुवाल, संजय अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
ये भी पढ़े- Ujjain news: नागदा दौरे पर आएंगे CM Shivraj, करोड़ों के विकासकार्योंं का करेंगे लोकार्पण












Click it and Unblock the Notifications