उज्जैन में कांग्रेस पर बरसे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले- दिग्विजय और कमलनाथ की जोड़ी ने MP को गढ्ढे में डाला

MP Assembly Election 2023: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन जिले के घट्टिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय की जीत के लिए जनशभा को संबोधित किया। सिंधिया ने कहा कि भाजपा का मकसद गरीब कल्याण और विकास रहा है। कांग्रेस का विकास से कोई लेना-लेना देना नहीं।

सिंधिया ने कहा कि दुनिया में तीन भगवान हैं। एक जान दाता जिन्हें हम डॉक्टर कहते हैं, दूसरे अन्नदाता हमारे किसान जो अन्न हमें देते हैं। तीसरे भगवान मतदाता हैं जो देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। इस बार 17 नवंबर को अब आपकी बारी है। प्रदेश की जनता को खुशहाल रखने की और लगातार विकास के पथ पर अग्रसर रखने की।

Jyotiraditya Scindia said - The pair of Digvijay and Kamal Nath put Madhya Pradesh in a pit

दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की जोड़ी ने प्रदेश को गढ्ढे में डाला

सिंधिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की बड़े भाई छोटे भाई की जोड़ी ने मध्यप्रदेश को गड्डे में डालकर छोड़ दिया था। भाजपा सरकार आने के बाद 20 सालों में प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। 15 महीने के शासन में कमलनाथ की सरकार ने प्रदेश में सिर्फ घोटालों को ही तवज्जो दी विकास को नहीं।

राहुल गांधी की गारंटी पूरी नहीं हुई

सिंधिया ने कहा कि 2018 में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान किया था कि मध्यप्रदेश में सरकार आने के बाद किसानों का कर्जा माफ कर देंगे। राहुल गांधी ने कहा था कि 10 दिन में कर्जा माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे,लेकिन कर्जा माफ नहीं किया गया, बल्कि किसानों को डिफाल्टर बना दिया। कांग्रस की इस छोटे भाई और बड़े भाई की जोड़ी ने तब यह बात उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने नहीं रखी।

Jyotiraditya Scindia said - The pair of Digvijay and Kamal Nath put Madhya Pradesh in a pit

कांग्रेस ने गरीबों को हमेशा छला

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को छला है। बस उन्हें गरीब कहकर उनके वोटों को हासिल किया है। पीएम मोदी ने दूसरी तरफ गरीबी को करीब से देखा और जब मौका आया तो गरीब कल्याण के लिए सारे रास्तों को खोल दिया। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 45 लाख से ज्यादा आवास गरीबों को मिले हैं। देश में 80 करोड़ लोगों को अब आने वाले पांच सालों तक और मुफ्त में राशन मिलेगा। श्री सिंधिया ने कहा कि उज्जैन सिंधिया साम्राज्य की राजधानी थी। उस दौरान भी कई विकास काम किए गए। इस क्षेत्र की धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत को दोबारा संजोने का कार्य पहले परिवार ने किया था। भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहजने का काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+