Independence day 2023: उज्जैन में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण
उज्जैन में भारत के 77वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दशहरा मैदान पर मुख्य समारोह आयोजित किया गया। मुख्य समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के साथ परेड का निरीक्षण किया।
इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। सन्देश वाचन के बाद पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर किया गया। विभिन्न पुलिस एवं अन्य रक्षा बलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री ने मार्च पास्ट के बाद परेड कमांडर्स से परिचय प्राप्त किया।

कुछ इस तरह हुआ आयोजन
Recommended Video

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानियों को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के बाद स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति शासकीय उमावि विजयाराजे द्वारा 'मम देशो भारत मम भाषा संस्कृतम', शासकीय उमावि नूतन इंदिरा नगर द्वारा 'सर पर हिमालय का छत्र है, जय भारती', सीएम राइज महाराजवाड़ा क्रमांक-3 स्कूल द्वारा मेरे देश की धरती सोना उगले', शासकीय उमावि दौलतगंज द्वारा करें राष्ट्र आराधन' एवं कालिदास मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 'जय हो जय हो' गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व परेड के पुरस्कार वितरित किए। परेड में जिला होमगार्ड की प्लाटून को प्रथम, 32वी बटालियन को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल प्लाटून को तृतीय पुरस्कार व शील्ड प्रदान की गई।
डॉ. यादव ने छात्रों के साथ विशेष भोज किया
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट उमावि नीलगंगा परिसर में उत्कृष्ट बालक छात्रावास में छात्रों के साथ विशेष भोज में शामिल होकर छात्रों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष कमला कुंवर, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्म, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, जिला पंचायत सीईओ अजयदेव शर्मा, नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह, अपर कलेक्टर मृणाल मीना आदि ने छात्रों के साथ सहभोज किया।
ये भी पढ़े- Indore news: स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा, मंत्री तुलसी सिलावट ने किया ध्वजारोहण












Click it and Unblock the Notifications