विक्रम विश्वविद्यालय में 'उज्जैन शिक्षा समागम' का शुभारंभ, एग्जाम वॉरियर पुस्तिका का हुआ विमोचन

विक्रम विश्वविद्यालय में 'उज्जैन शिक्षा समागम' का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे.

ujjain

Recommended Video

    महामहिम का महत्वपूर्ण दौरा: राज्यपाल पटेल हुए इन कार्यक्रमों में शामिल

    राज्यपाल मंगु भाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में विक्रम विश्वविद्यालय में 'उज्जैन शिक्षा समागम' का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विक्रम विश्‍वविद्यालय के कुलपति डॉ.अखिलेश कुमार पाण्‍डे, अमरकंटक जनजाति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाशमणि त्रिपाठी,प्रो. कैलाशचंद्र शर्मा,प्रो. नरेंद्र कुमार तनेजा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, विक्रम विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा विभाग, मप्र, एमपीपीयूआरसी द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय भाषा संवर्धन पर केंद्रित इस समागम में देश के प्रमुख संस्थानों के कुलपतिगण और प्राध्यापक भाग ले रहे हैं।

    राज्यपाल ने कही ये बात

    राज्यपाल ने कहा की, नई शिक्षा नीति में कई ऐसी बात है, जो हमें अपनी प्राचीन विरासत की ओर ले जाती है। हम भारत के बारे में कितना जानते हैं, यह आज हमारे सामने प्रश्न है। अपने देश की संस्कृति को फिर से लोगों के बीच ले जाने के लिये विद्या भारती कई वर्षों से प्रयत्न कर रही है। हमारी सांस्कृतिक विरासत और परम्परा के पुनर्विचार के लिये विद्या भारती शिक्षा समागम का आयोजन करती रही है। आज के इस उदात्त सांस्कृतिक आयोजन के लिये सभी को साधुवाद। उज्जैन की शैक्षणिक सांस्कृतिक विरासत अद्वितीय है। यहां भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की, यह कालिदास की नगरी के नाम से सुशोभित होती है, यहां पर वराहमिहीर जैसे विक्रम के नवरत्नों ने जन्म लिया। भारतीय ज्ञान परम्परा की सलीला सतत प्रवाहित रही है। अब तक्षशिला व नालन्दा की बात हो रही है। हमारे देश में कभी दूध-दही की नदियां बहा करती थी। इस देश में राणा सांगा की शौर्य गाथा गूंजती रहती है। वर्तमान समाज में विकृति का लक्षण दिखाई दे रहे हैं। संघ परिवार की कई संस्थाएं सेवा के प्रकल्प में लगी हुई है, सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देना होगा, काम बहुत बाकी है।

    एग्जाम वॉरियर पुस्तिका का विमोचन

    एक दिवसीय संगोष्ठी में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा के लिये लिखी गई पुस्तक एग्जाम वॉरियर का विमोचन किया गया। हिन्दी व अंग्रेजी में प्रकाशित इस पुस्तक में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये उद्बोधनों को शामिल किया गया है। उक्त पुस्तक भारत की विभिन्न 16 भाषाओं में अनुवादित की जा रही है।शिक्षा समागम के अवसर पर विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.शशिरंजन अकेला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री केएन रघुनन्दन सहित केन्द्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति, विक्रम विवि उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य श्री संजय नाहर, डॉ.विनोद यादव एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण, प्राध्यापक व छात्र मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रो.शैलेंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

    ये भी पढ़े- IND vs NZ सीरीज के लिए Indore के Rajat Patidar का चयन, ये रिकॉर्ड हैं इनके नाम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+