IND vs NZ सीरीज के लिए Indore के Rajat Patidar का चयन, ये रिकॉर्ड हैं इनके नाम
इंदौर के रजत पाटीदार का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए हुआ है। रजत पाटीदार को श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया है।

Recommended Video
खेलों के नगरी कहे जाने वाले शहर इंदौर के रजत पाटीदार का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए हुआ है। रजत पाटीदार को श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किया गया है। श्रेयस अय्यर पीठ में चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। बल्लेबाज रजत पाटीदार इससे पहले भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा चुके हैं। पाटीदार को इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। वहीं अब संभावना जताई जा रही है कि, रजत पाटीदार क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर अपना दम दिखाते नजर आएंगे।

रजत के नाम अब तक कई रिकॉर्ड
रजत पाटीदार ने रणजी सत्र में 5 मैचों में 438 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। साथ ही उन्होंने इंडिया ए का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 मैचों में 319 रन बनाए थे। इसके साथ ही रजत पाटीदार ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश के युवा क्रिकेटर लगातार क्रिकेट में अपना दम दिखा रहे हैं, जहां रजत पाटीदार से पहले भी मध्य प्रदेश के कई क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दम दिखा चुके हैं।

लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे रजत पाटीदार
क्रिकेटर रजत पाटीदार इन दिनों लगातार अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं, जहां आईपीएल से शुरू हुआ रजत पाटीदार का शानदार प्रदर्शन अब तक जारी है। आईपीएल में रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा हुआ करते थे, जहां उन्होंने अच्छा खासा खेल दिखाया था। वहीं इसके बाद रजत पाटीदार उस वक्त सुर्खियों में आ गए, जब मध्य प्रदेश की रणजी क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस दौरान भी रजत पाटीदार ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया था। वहीं अब रजत पाटीदार को अपने अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है।

शानदार बल्लेबाजी से जीता दिल
शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीतने वाले क्रिकेटर रजत पाटीदार ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां क्रिकेटर रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कई मैचों में अच्छी पारी खेलते हुए अपना दम दिखाया था। रजत पाटीदार मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं, जहां उन्होंने इंदौर में रहकर क्रिकेट सीखा है। पाटीदार का परिवार देवास जिले के छोटे से गांव में रहता है, तो वहीं अब मध्यप्रदेश का यह सितारा क्रिकेट जगत में चमक रहा है, जहां वह अपने शानदार खेल की छाप छोड़ रहा है।
ये भी पढ़े- स्वच्छ के बाद अब सबसे स्वस्थ शहर बनेगा इंदौर...अमिताभ बच्चन ने किया अंबानी के हॉस्पिटल का शुभारंभ
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications