Ujjain: Mahakal को अर्पित होगा फूलों से बना गुलाल, भगवान संग भक्त खेलेंगे होली
भगवान महाकाल के दरबार में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. संध्या आरती में बाबा श्री महाकाल को मंदिर में अर्पित फूलों से बना गुलाल तथा शक्कर की माला अर्पित की जाएगी.

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा व पञ्चाङ्ग अनुसार संध्या आरती में बाबा श्री महाकाल को मंदिर में अर्पित फूलों से बना गुलाल तथा शक्कर की माला अर्पित की जाएगी, अन्य मंदिरों में भी गुलाल अर्पित होगा। संध्या-आरती पश्चात शासकीय पुजारी घनश्याम गुरुजी व अन्य पुजारी, पुरोहित गण होलिका पूजन करेंगे, तत्पश्चात होलिका दहन श्री महाकाल मन्दिर प्रांगण में होगा। 7 मार्च प्रातः धुलेंडी होगी। मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि, बाबा श्री महाकाल को सात मार्च प्रातः भस्म आरती में विशेष पुष्प -गुलाब (श्री महाकालेश्वर मंदिर में अर्पित फूलों से बनाया गया गुलाल) अर्पित किया जाएगा और यह उपलब्ध भी रहेगा। अन्य सभी से विशेष अनुरोध व निर्देश है कि, अन्य किसी भी प्रकार का गुलाल लेकर न आए।
40 क्विंटल फूलों से होली खेली
देशभर के साथ ही प्रदेश भर में भी होली पर्व को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। वहीं धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां श्रद्धालु भगवान महाकाल के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। महाकाल मंदिर में प्रातः काल पुजारियों ने भगवान महाकाल के साथ 40 क्विंटल फूलों से होली खेली। इस दौरान सुगंधित फूलों से महाकाल मंदिर को सजाया संवारा गया था। प्रातः काल मंदिर खुलते ही सबसे पहले भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया गया, और पुजारियों को और से भगवान महाकाल को पुष्प अर्पित किए गए।
फल और मिष्ठान का लगा भोग
महाकाल मंदिर में सुबह 4 बजे भगवान का जल से स्नान और अभिषेक किया गया। फलों से रस, दही और दूध से भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया। मोगरे और गुलाब के फूल भगवान को अर्पित किए गए। भांग, चंदन और आभूषणों से भगवान महाकाल का बेहद की सुंदर श्रृंगार किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के साथ पुजारियों ने फूलों की होली खेली ,फूलों की माला अर्पित की गई। होली पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया।
ये भी पढ़े- Ujjain: Mahakal दरबार में फूलों की Holi , देखने मिला सुंदर नजारा












Click it and Unblock the Notifications