Ujjain: Mahakal दरबार में फूलों की Holi , देखने मिला सुंदर नजारा
उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में होली का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जहां श्रद्धालु भगवान महाकाल के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

देशभर के साथ ही प्रदेश भर में भी होली पर्व को लेकर अच्छा खासा उत्साह देखने मिल रहा है। वहीं धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां श्रद्धालु भगवान महाकाल के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। महाकाल मंदिर में प्रातः काल पुजारियों ने भगवान महाकाल के साथ 40 क्विंटल फूलों से होली खेली। इस दौरान सुगंधित फूलों से महाकाल मंदिर को सजाया संवारा गया था। प्रातः काल मंदिर खुलते ही सबसे पहले भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया गया, और पुजारियों को और से भगवान महाकाल को पुष्प अर्पित किए गए।

फल और मिष्ठान का लगा भोग
महाकाल मंदिर में सुबह 4 बजे भगवान का जल से स्नान और अभिषेक किया गया। फलों से रस, दही और दूध से भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया। मोगरे और गुलाब के फूल भगवान को अर्पित किए गए। भांग, चंदन और आभूषणों से भगवान महाकाल का बेहद की सुंदर श्रृंगार किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के साथ पुजारियों ने फूलों की होली खेली ,फूलों की माला अर्पित की गई। होली पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया।

पर्यावरण संरक्षण संदेश देती है होली
धार्मिक नगरी उज्जैन में 5100 कंडो से बनी होलिका का दहन किया जाएगा, जिसके लिए 20 फीट ऊंची होली तैयार की गई है। होली के कंडो को रंग और गुलाल से सजाया गया है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चकमक पत्थरों का उपयोग कर होली जलाई जाएगी। उज्जैन में महाकाल मंदिर के साथ ही सिंहपुरी में होलिका दहन किया जाता है। सिंहपुरी में जलने वाली होली बेहद अलग होती है, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है। होली जलाने की वर्षों पुरानी वैदिक परंपरा अब भी कायम है। इस तरह भगवान महाकालेश्वर मंदिर में भी होलिका दहन किया जाएगा, जहां पुजारियों द्वारा पूजन अर्चन के बाद होलिका दहन संपन्न होगा।

उज्जैन में होली का उत्साह
प्रदेशभर के साथ ही धार्मिक नगरी उज्जैन में होलिका दहन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जहां जगह-जगह होलिका दहन करने की तैयारियां की जा रही है। होलिका दहन महोत्सव को लेकर तैयारियां जारी है, जहां देर शाम होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के साथ ही होली पर्व भगवान महाकालेश्वर भगवान महाकाल को रंग और गुलाल अर्पित करते हैं। मान्यता के अनुसार धार्मिक नगरी उज्जैन में किसी भी त्यौहार को सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर मंदिर में मनाया जाता है, जिसके बाद यह त्यौहार उज्जैन नगरी में उत्साह के साथ नगरवासी मनाते हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain: इस दिन से शुरू होगी पंचक्रोशी यात्रा, यात्रियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान











Click it and Unblock the Notifications