Ujjain News: बैकुंठ चतुर्दशी पर हरिहर मिलन, इन गतिविधि पर लगा प्रतिबंध

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नीरज कुमार ने हरिहर मिलन समारोह के दौरान पटाखे और हिंगोट पर पूर्णत प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि, इस प्रकार की कार्रवाई करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

इस संबंध में सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस को निर्देशित किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जावे।

Ujjain

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा की, कुछ वर्षों में हरिहर मिलन समारोह के दौरान हिंगोट और पटाखे चलाने पर कई लोग घायल होने की घटनाएं हुई है आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिहर मिलन समारोह में पटाखे और हिंगोट पर पूर्णत प्रतिबंध रहेगा आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी यानी बैकुंठ चतुर्दशी पर हरिहर मिलन होगा, जहां भगवान महाकाल की सवारी को धूमधाम से गोपाल मंदिर तक लाया जाएगा। यहां भगवान महाकाल, भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपेंगे।

देर रात होने वाले हरि हर मिलन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचेंगे। गोपाल मंदिर में होने वाले हरि हर मिलन के दौरान भगवान महाकाल और भगवान विष्णु को बिल्वपत्र की माला स्पर्श करवाई जाएगी।

हरिहर मिलन के दौरान भगवान महाकाल की सवारी का श्रद्धालुओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान आतिशबाजी और पुष्प वर्षा कर भगवान महाकाल की सवारी का स्वागत किया जाएगा।

देर रात होता है हरिहर मिलन

अबकी बार बैकुंठ चतुर्दशी 25 नवंबर शनिवार को है, जहां शनिवार की रात लगभग 11 बजे भगवान महाकाल की सवारी सभा मंडप से चांदी की पालकी में गोपाल मंदिर के लिए रवाना होगी, जहां मंदिर के मुख्य द्वार पर सवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद भगवान महाकाल गोपाल मंदिर पहुंचेंगे, जहां लगभग 2 घंटे पूजन और अभिषेक के बाद रात लगभग 1 बजे भगवान महाकाल की सवारी पुनः मंदिर लौटेगी। बैकुंठ चतुर्दशी पर हरि हर मिलन की यह मान्यता बेहद ही प्राचीन है, जहां भगवान महाकाल की सवारी गोपाल मंदिर पहुंचती है, और यहां भगवान महाकाल सृष्टि का भार भगवान विष्णु को सौंपते हैं।

ये भी पढ़े- Ujjain News: भगवान विष्णु को जगत का भार सौंपेंगे महाकाल, हरिहर मिलन में दिखेगा अनूठा नजारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+