Ujjain को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, क्या रहा खास, जानिए?

उज्जैन के शासकीय सिविल अस्पताल माधव नगर में नवनिर्मित 12 बेडेड हाई डिपेंडेंसी युनिट एवं 10 बेडेड पीडियाट्रिक इनटेंसिव केयर युनिट एवं 50 बेड के जनरल वार्ड का लोकार्पण हुआ.

Ujjain

Recommended Video

    उज्जैन: माधव नगर अस्पताल में प्रदेश की उच्च शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

    धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित शासकीय सिविल अस्पताल माधव नगर में नवनिर्मित 12 बेडेड हाई डिपेंडेंसी युनिट एवं 10 बेडेड पीडियाट्रिक इनटेंसिव केयर युनिट एवं 50 बेड के जनरल वार्ड का लोकार्पण उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, विवेक जोशी आदि की उपस्थिति में हुआ। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर उज्जैन के नये शहर को नई सौगात मिलने पर शहरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, अस्पताल के द्वितीय तल पर बने नवीन वार्ड का नाम पूर्व विधायक स्व.श्री बाबूलाल मेहरे के नाम से होगा।

    मंत्री मोहन यादव ने कही ये बात

    इसी के साथ उन्होंने कहा कि, कोरोना काल में माधव नगर अस्पताल का नाम सबकी जुबां पर था कि वहां मरीज भर्ती हो जाये। स्वास्थ्य अमले ने उस भीषणकाल में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य के कर्मियों ने सराहनीय कार्य किया, वह निश्चित ही बधाई के पात्र हैं। सरकार के द्वारा माधव नगर अस्पताल में जो सुविधाएं उपलब्ध कराई है, उसका संचालन ठीक ढंग से हो। अस्पताल में लिफ्ट का प्रबंध भी शीघ्र किया जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि बाहर से आने वाले मरीज के साथ एक सहायक को भोजन भी नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने स्वास्थ्य अमले को कहा कि बाहर से आने वाले दुखियों की सेवा सही ढंग से करें। अच्छे कार्यक्रम की सबको बधाई दी।

    सांसद फिरोजिया ने कही ये बात

    सांसद अनिल फिरोजिया ने इस अवसर पर कहा कि, दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत के माधव नगर अस्पताल में आईसीयू एवं जनरल वार्ड के निर्माण कार्य हुए हैं। प्रायवेट अस्पतालों की तरह अब शासकीय अस्पतालों में भी सर्वसुविधायुक्त सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। कोरोनाकाल में स्वास्थ्य अमले ने जान हथेली पर रखकर जो सेवाएं दी, वह सराहनीय है। स्वास्थ्य अमले का सम्मान किया गया, वह हम सबको गौरवान्वित महसूस हो रहा है। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि जिला अस्पताल एवं माधव नगर अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी इधर से उधर न हो, इसलिये चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की पदस्थापना के लिये शासन स्तर पर प्रयास किये जायेंगे। सिटी स्केन एवं डायलिसिस युनिट का प्रबंध भी आने वाले समय में किया जायेगा। माधव नगर अस्पताल सर्वसुविधायुक्त बने, इसमें किसी प्रकार की कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। फिरोजिया ने कहा कि, मरीजों के सहायकों के लिये एयर कंडिशन डारमेट्री लॉकरूम सहित बनाने का प्रयास किया जायेगा।

    ये भी पढ़े- Mahakal ने धारण किए 3 किलो के रजत नागराज, देखने मिला सुंदर स्वरूप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+