MP: जमीन पर लेट गए लोग, ऊपर से दौड़ती हुई निकली सैकड़ों गाय, फिर क्या हुआ, जानिए

मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा का पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गोवर्धन पूजन का सिलसिला जारी है। इस बीच धार्मिक नगरी उज्जैन में भी गोवर्धन पूजन का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जहां सालों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया।

उज्जैन के पास बड़नगर के भीड़ा वद गांव में गोवर्धन पूजन पर्व पर अनूठी परंपरा का निर्वहन किया जाता है, जहां इस परंपरा के मुताबिक लोगों के ऊपर से गाय का झुंड दौड़ते हुए निकलता है। वहीं दर्जनों गाय लोगों के ऊपर से निकल जाती है, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आती।

Ujjain

ग्रामीण बताते हैं कि, यह अनोखी परंपरा सदियों पुरानी है, जहां कई सालों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। इस परंपरा के मुताबिक गोवर्धन पूजन पर गौ पूजन होता है। वहीं इसके बाद सभी लोग जमीन पर लेट जाते हैं, वहीं गाय दौड़ते हुए आती है, और लोगों के ऊपर से ही गुजर जाती है। चमत्कार होता है कि, किसी को भी कोई चोट नहीं आती। सालों पुरानी परंपरा का निर्वहन गोवर्धन पूजन पर किया जाता है, जहां अबकी बार भी इस परंपरा का निर्वहन करते हुए को गोवर्धन पूजन पर्व मनाया गया है। मान्यता है कि, गाय में 33 कोटी देवी देवताओं का वास है। यही कारण है कि, गाय को भगवान माना जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि, इस तरह गाय के नीचे आने से यानी गाय के पैर जब मनुष्य के ऊपर पढ़ते हैं, तो उसका कल्याण हो जाता है। वहीं उस पर भगवान की कृपा भी बनी रहती है, और भगवान का भरपूर आशीर्वाद भी उस व्यक्ति को मिलता है। गांव में यह सदियों पुरानी परंपरा निभाई जा रही है, जहां इस परंपरा के तहत ग्रामीण अपने-अपने घरों पर गोपूजन करते हैं। वहीं गौ पूजन के बाद जमीन पर लेट जाते हैं, जिसके बाद गाय को माता मान अपने ऊपर से गुजार दिया जाता है, जहां गाय जब मनुष्य के ऊपर से गुजरती है, तब भी उसे किसी तरह की कोई चोट नहीं आती, जिसे ग्रामीण चमत्कार मानते हैं।

ये भी पढ़े- 'कोई दिवाली मनाने से रोके, ऐसा हो नहीं सकता...', इंदौर उपद्रव पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+