Ujjain news: कलेक्टर का एक्शन, मिलावट खोरों पर कार्रवाई ना करने वाले अधिकारी होंगे सस्पेंड

उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये नागदा उन्हेल क्षेत्र में निरन्तर छापेमार कार्रवाई की जा रही है, और बड़ी मात्रा में नकली मावा, घी व दूध पाउडर पकड़ा जा रहा है।

Ujjain

Ujjain में कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये नागदा उन्हेल क्षेत्र में निरन्तर छापेमार कार्रवाई की जा रही है, और बड़ी मात्रा में नकली मावा, घी व दूध पाउडर पकड़ा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नागदा एसडीएम एवं उन्हेल थाना पुलिस के साथ उन्हेल बड़ा बाजार स्थित ओमप्रकाश जैन मावा वाला की दुकान के सामने खाली मकान में जांच के लिये पहुंचे। यहां से टीम ने 3680 किलो घी जप्त किया, 7 नमूने लेकर जांच के लिये भेजे।आदतन मिलावट करने के अपराधी रहे व्यक्ति पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी निलंबित होंगे

जांच के बाद हुई कार्रवाई

उक्त खाली मकान ओमप्रकाश मावा वाले का है, मौके पर ओमप्रकाश जैन के पुत्र एवं अन्य रिश्तेदार उपस्थित हुए जिनने बताया कि ओमप्रकाश जैन इंदौर गये है। ओमप्रकाश जैन के पुत्र से ताला खुलवाकर अंदर जांच की गई। जांच में 185 टीन 15 किलोग्राम के कुल 2775 किलोग्राम घी, प्लास्टिक टंकी, ड्रम, लोहे की टंकी इस प्रकार 23 आधानों में कुल 905.66 किलोग्राम घी पाया गया। मौके पर ओमप्रकाश जैन उपस्थित होने के पश्चात विभाग द्वारा कुल 07 घी के नमूनें लिये जाकर जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गये। कुल 3680.6 किलोग्राम घी को सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी निलंबित होंगे

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने उन्हेल नागदा के प्रभार में कार्यरत खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र वर्मा को निलंबित करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि उनके द्वारा अपने क्षेत्र में नकली दूध मावा एवं घी को बनाए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ मिलावट के लिए कुख्यात रहे व्यक्ति को फर्म का नाम बदल बदल कर मिलावट का कार्य करने से नहीं रोका गया। उल्लेखनीय है कि पकड़े गए नकली घी निर्माता के पुत्र अश्विन पर वर्ष 2020 में मिलावट के लिए रासुका की कार्रवाई भी की गई थी। उक्त व्यक्ति निरंतर मिलावट का कार्य करता रहा है और फर्म बदल बदल कर इस क्षेत्र में मिलावट का काम कर रहा है। ऐसे व्यक्ति पर नजर नहीं रखने के कारण खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निलंबित किया जाएगा।

ये भी पढ़े- Indore news: सुबह से मासूम को मारना चाहता था हत्यारा पिता, मौका मिलते ही दबा दिया गला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+