Sawan 2023: पहले दिन महाकाल दरबार में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु, कलेक्टर बोले- निशुल्क हो रहे दर्शन

सावन माह की शुरुआत हुई, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि, श्रावण मास में श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के निशुल्क दर्शन हो रहे हैं। कतिपय व्यक्तियों द्वारा यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि श्रावण मास में दर्शन का शुल्क लिया जा रहा है, जो कि बिल्कुल निराधार है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि, किसी भी दर्शनार्थी किसी भी भ्रांति में ना पड़े और बाबा महाकाल के निशुल्क दर्शन करें। बता दें की सावन माह के दौरान शासन और प्रशासन की ओर से मंदिर में दर्शन के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। 10 जुलाई को भगवान महाकालेश्वर की प्रथम सवारी निकलेगी, जिसे लेकर भी प्रशासन अलर्ट है।

Ujjain

पहले दिन लाखों लोगों ने किए दर्शन

कलेक्टर ने कहा है कि, मंगलवार से प्रारंभ हुए श्रावण मास के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। उन्होंने कहा कि, मंगलवार को ही लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। कलेक्टर ने बताया कि मंदिर प्रशासन द्वारा चलित भस्म आरती की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शनार्थी निशुल्क भस्म आरती दर्शन का भी लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि, मंगलवार सुबह 3 से 5 के बीच लगभग 30 हजार लोगों ने चलित भस्मारती में बाबा महाकाल के दर्शन किए।

कुछ ऐसी है दर्शन व्यवस्था

सावन की शुरुआत हो चुकी है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान महाकाल के दर्शन लाभ लेने पहुंचे थे। सावन माह के पहले दिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मंदिर परिसर में दिखाई दे रही थी। सभी भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे। सावन माह के पहले दिन भस्म आरती के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। वहीं आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। इधर, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन-प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

ये भी पढ़े- Sawan 2023: सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किए Mahakal दर्शन कुछ ऐसी है व्यवस्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+