Ujjain News: लकड़ी और रुई के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
धार्मिक नगरी उज्जैन के जीवाजी गंज थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जहां भीषण आग लग गई। दरअसल, घटना जूना सोमवारिया रिंग रोड की बताई जा रही है। यहां मक्का मस्जिद के पास लकड़ी और रुई के गोदाम में आग लगी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ऐसे में पहले क्षेत्र वासियों ने आग बुझाने का प्रयास किया परंतु आग की भीषण लपटे उठ रही थी।
जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन का अमला और दमकल मौके पर पहुंच गई। यहां करीब 7 दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

कुछ ऐसा है मामला
जानकारी के मुताबिक, आग में करीब 10 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि, पहले भी करीब चार से पांच बार इस गोदाम में आग लग चुकी है। यहां आग बुझाने के किसी प्रकार के कोई प्रबंध नहीं है। मामले में पुलिस ने कहा है की, जांच की जाएगी और यदि गोदाम मालिक की लापरवाही पाई गई तो उस पर भी केस दर्ज होगा। हालांकि, यहां आग में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
लगातार सामने आ रहे घटनाक्रम
इन दिनों मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों से लगातार आग लगने के मामले निकलकर सामने आ रहे हैं, जहां अलग-अलग कारणों के चलते घर, दुकान और गोदाम में लग रही है। वहीं अब एक बार फिर उज्जैन स्थित लकड़ी और रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई, जहां आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं आग लगने की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी में शपथ के बाद आग पर काबू पाया है। इधर, फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने तक लोग भी अपने तरीके से आग बुझाते नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़े- MP News: शनिश्चरी अमावस्या पर आस्था की डुबकी, नर्मदा और क्षिप्रा में स्नान के लिए उमड़ा सैलाब












Click it and Unblock the Notifications