Femina Miss India 2024 Winner: कौन हैं निकिता पोरवाल, जिनके सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया 2024’ का ताज
Femina Miss India 2024: मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है। फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले बड़ी धूमधाम से हुआ, जिसमें निकिता को विजेता घोषित किया गया। उन्हें 2023 की मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने अपने हाथों से ताज पहनाया है।
यह पहली बार है की जब मध्यप्रदेश से किसी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। निकिता उज्जैन के आगर रोड स्थित अरविन्द नगर में परिवार के साथ रहती है। निकिता को एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है।

निकिता कई नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिख चुकी है। उनके लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है। पिता उज्जैन में ही ऑइल बिजनेसमैन हैं। घर में माता-पिता के साथ उनकी दादा दादी भी रहते हैं।
उज्जैन के आगर रोड पर नगर निगम ऑफिस के सामने मौजूद अरविंद नगर निवासी ऑयल कारोबारी अशोक पोरवाल और राजकुमारी पोरवाल बेटी के साथ मुंबई में हैं। उज्जैन के घर पर मौजूद निकिता के दादा धन्नालाल पोरवाल और दादी नर्मदा पोरवाल ने पोती की एजुकेशन से लेकर एक्टिंग के प्रति रुझान के बारे में जानकारी दी है।
फेमिना को दिए एक इंटरव्यू में निकिता ने बताया कि वह मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। निकिता ऐश्वर्या की सुंदरता और उनकी बुद्धिमत्ता दोनों की फैन हैं। उन्होंने कहा, "ऐश्वर्या सौंदर्य और बुद्धिमत्ता का बेहतरीन मेल हैं। उनकी खूबसूरती, मेच्योरिटी और भारतीय परंपराओं का आधुनिकता के साथ खूबसूरत तालमेल उनके व्यक्तित्व को और खास बनाता है।
निकिता की प्रारंभिक शिक्षा उज्जैन के कार्मल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी विद्यालय और उच्च शिक्षा महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा में हुई है उन्हें बचपन से ही रंगमंच और मॉडल बनने में रुचि रही है। उनकी जिज्ञासा कम उम्र में ही जग गई थी।
एक विचारक के रूप में पली-बढ़ी निकिता को आँख मूंदकर अनुसरण करने के बजाय क्वेश्चन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, एक ऐसी मानसिकता जिसने उन्हें परंपराओं और मान्यताओं का पता लगाने के लिए प्रेरित किया। उत्तर की इस खोज ने उनकी आध्यात्मिक जड़ों की समझ को गहरा किया और कहानी कहने के लिए उनमें जुनून जगाया।
रंगमंच के प्रति उनका प्यार तब और बढ़ गया जब उन्होंने खुद को रंगमंच में डुबो लिया, 60 से अधिक नाटकों में अभिनय किया और कृष्ण लीला नामक 250-पृष्ठ का नाटक लिखा। निकिता कैमरावर्क की कला में भी महारत हासिल करने के लिए उत्सुक हैं। उन्हें पहले ही अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में प्रदर्शित एक फीचर फिल्म में मुख्य भूमिका मिल चुकी है, जिसे जल्द ही भारत में रिलीज किया जाएगा।
लगभग दो महीने पहले ही शहर की निकिता पोरवाल ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्य प्रदेश-2024 का खिताब जीता था। उन्होंने पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में पार्टिसिपेट किया था और उसमें वो सेलेक्ट हुई थीं। निकिता अब मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था। निकिता को मिस इंडिया का खिताब मिलने के बाद उनके अरविंद नगर स्थित घर पर बधाई देने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'X' पर लिखा,उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल को 'फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई। आप 'मिस वर्ल्ड पेजेंट' में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का मान बढ़ाएं। मेरी ओर से उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।












Click it and Unblock the Notifications