Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Garlic Prices: मध्य प्रदेश में CCTV कैमरों से हो रही लहसुन की निगरानी, चोरी से तंग आकर किसानों ने उठाई बंदूकें

Garlic price today: मध्य प्रदेश में महाकाल की नगरी उज्जैन में लोग भयमुक्त रहते हैं। लेकिन समय ऐसा आ गया कि यहां के किसान डरे हुए हैं। यह डर किसी काल से नहीं, बल्कि लहसुन चोरों से है।

लहसुन की फसल को चोरों से बचाने के लिए किसानों ने खेतों में सीसीटीवी कैमरे और बंदूक के सहारे फसल की निगरानी रख रहे हैं। वहीं चोरों को भगाने के लिए कुत्ते भी खेत में छोड़ रखे हैं। कुछ किसानों ने तो मिलकर इसके लिए सिक्योरिटी गार्ड तक हॉयर किए हैं।

Garlic price today

उज्जैन ही नहीं समूचे देश में इस समय लहुसन के भाव 500 से 600 रुपये प्रति किलो चल रहा है। चूंकि लहसुन की फसल तैयार हो चुकी है और पकने के इंतजार में अभी खुदाई शुरू नहीं हुई है। अच्छी बात यह है कि इस साल मौसम ने साथ दिया तो फसल में बहुत अच्छी है।

मंगरोला गांव के किसान जीवन सिंह ने जानकारी दी कि 2 एकड़ के खेत में करीब 50 किवंटल लहसुन की पैदावार हुई है। लहसुन गीली होने से करीब 15 दिन तक सूखने के लिए खेतो में रखनी पड़ेगी। आसपास के गांवों से फसल चोरी की खबर आने के बाद फसल की सुरक्षा के लिए खेत में 2 सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही बन्दूक का सहारा लिया है। रात में निगरानी के लिए सिक्योरिटी गार्ड और दो कुत्ते भी रखे हुए है। जो 24 घंटे खेतों पर ही रहते हैं।

मंगरोला के ही किसान भरत सिंह बैस के जानकारी अनुसार इस बार बीज के दाम अधिक होने और मौसम के कारण उत्पादन कम हुआ है। जिसके चलते लहसुन की आवक कम हुई है। इससे लहसुन के दाम बढ़े हुए है। अभी गीली लहसुन 10 से 15 हजार रुपए क्विंटल और सूखी लहसुन 20 हजार रुपए किवंटल तक बिक रही है। बैस के मुताबिक आने वाले टाइम में लहसुन के भाव और बढ़ेंगे। जिन किसानों ने अपने खेतों में लहसुन की फसल ली है उन सभी को चोरी का डर सता रहा है।

जानकारी अनुसार उज्जैन, बड़नगर, घट्टिया, नागदा और खाचरोद में लहसुन की करीब 95 हेक्टयेर में पैदावार होती है। अभी अधिकांश खेतों में गीली फसल सूखने के लिए रखी है। पिछले वर्ष मार्च से मई माह में लहसुन 5 से 14 हजार रुपए क्विंटल बिकी थी जबकि इस बार 20 हजार रुपए किवंटल तक भाव है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+