MP news: इस शहर में ई-रिक्शा के रूट तय होंगे, मिलेगा खास नंबर
Ujjain जिले में संचालित ई-रिक्शा का रूट फिक्स कर उन्हें युनिक नम्बर प्रदाय किये जायेंगे, स्कूल बसों में लगे जीपीएस को डिस्ट्रिक्ट कमांड एण्ड कंट्रोल सेन्टर से जोड़ा जायेगा-कलेक्टर, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा संभागीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये गये निर्देशों के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई।

धार्मिक नगरी उज्जैन में ई रिक्शा चालान लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ रही ई रिक्शा के चलते ट्रैफिक को लेकर समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं अब इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से खास प्लान तैयार किया गया है, जहां रिक्शा के रूट तय कर दिए गए है तो वहीं ई रिक्शा को यूनिट नंबर देने की कवायद भी शुरू हो गई है। वहीं आने वाले समय में ई रिक्शा खरीदते वक्त ही इस तरह की व्यवस्था का पालन किया जा सके, इसे लेकर भी खास प्लान तैयार किया जाएगा। वहीं अब उज्जैन के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस तरह की व्यवस्था को लागू किया जा सकता है।
ये भी पढ़े- Mahakal को श्रद्धालु ने भेंट किया चमचमाता मुकुट, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे












Click it and Unblock the Notifications