Ujjain news: सास के जेवर पर आया दामाद का दिल, 3 लाख का माल लेकर फरार
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
उज्जैन में चिमनगंज मण्डी पुलिस ने थाना क्षेत्र सांदीपनी नगर में हुई चोरी का खुलासा किया है। अपनी बुआ सास के यहां कुछ दिनों के लिए भतीजा दामाद आया था, लेकिन उसने अपनी बुआ सास को पेटी में गहन रखते हुए देख लिया था इसके बाद उसके मन में लालच आया और वह पेटी में रखें लगभग 3 लाख के जेवर लेकर फरार हो गया।
अपनी बुआ सास के द्वारा पुलिस के सामने उस पर संदेह जताया गया था तब पुलिस ने उसे बुलाकर पूछताछ की तो उसने चोरी की घटना से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस में उस पर नजर रखी तब सामने आया कि वह जरूर से ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे बुलाकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध के निराकरण कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु समय समय पर निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चिमनगंज पुलिस टीम ने क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गया मश्रुका जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।फरियादिया निर्मला बाई द्वारा उसके भतीजा जमाई पर संदेह जाहिर किया था जो ग्राम नगर जिला रतलाम का रहने वाला था। जिसके संबंध में फरियादिया द्वारा रिपोर्ट लेख करायी गई।
उक्त अपराध की गंभीरता को देखते हुये गठित टीम ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए मुखबीर सूचना पर से आरोपी निवासी ग्राम नगरा चौकी सालाखेडी जिला रतलाम को आगर रोड खिलचीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गये सोने चांदी के आभूषण तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र का पैंडल, एक सोने का हार व एक जोड सोने के कान की बालियाँ, सोने के 10 दाने, एक जोड चाँदी की पायजेब, एक चाँदी की चैन, सोने के आभूषणो का बिल, एक काले रंग का बैग कीमती करीब तीन लाख रुपये के बरामद किये गये।
ये भी पढ़े- Video: चलती कार की छत पर बैठकर युवकों ने किया स्टंट, अब पुलिस लेगी एक्शन












Click it and Unblock the Notifications