Love Affair: देर रात पड़ोसन से इश्क लड़ाने पहुंचा प्रेमी, पत्नी और बेटे ने दी दर्दनाक सजा
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
उज्जैन एक महिला ने पति को पड़ोसन के साथ संदिग्ध हालत में देखा। घर में बेटे के साथ मिलकर उससे विवाद के बाद मारपीट की है। गंभीर घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मृतक की पत्नी, बेटे व बहू को थाने में बैठाया और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
नंदकिशोर पिता मोहनलाल चौहान 60 वर्ष निवासी रामदेव मंदिर के पास पंवासा स्वयं का ट्रक चलाता था। उसकी बहन ममता ने बताया, नंदकिशोर के दो लड़के राहुल चौहान और रवि मेंटल हैं। उसे पुलिस से सूचना मिली कि नंदकिशोर का पत्नी द्रोपतीबाई और बेटे राहुल से विवाद हुआ है।

वह भाई के घर गई तो भाभी व भतीजे ने कहा कि, नंदकिशोर घर में गिर गया था इस कारण अस्पताल में भर्ती कराया है। ममता अस्पताल आई तो पता चला नंदकिशोर की मृत्यु हो चुकी है। ममता ने कहा कि द्रोपति और राहुल ने ही भाई के साथ मारपीट की होगी जिससे उसकी मृत्यु हुई। जिला अस्पताल के डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि नंदकिशोर के सिर व पीठ में चोंट के निशान थे। हालत गंभीर होने पर उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती किया था। देर रात उसकी मृत्यु होने पर सूचना पंवासा पुलिस को दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि, नंदकिशोर का एक बेटा रवि मेंटल आदतन अपराधी है और एक माह पहले मर्डर केस में जेल में बंद है जबकि उसकी पत्नी, एक बेटा व बहू के साथ नंदकिशोर रहता था। बीती रात पड़ोस में रहने वाली महिला के साथ द्रोपति ने नंदकिशोर को संदिग्ध हालत में देखा जिसके बाद विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि नंदकिशोर की मृत्यु मारपीट में आई चोंटों के कारण हुई है। उसके परिजनों को पूछताछ के लिये थाने में बैठाकर शव का पीएम करा रहे हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
ये भी पढ़े- Ujjain news: पैथोलॉजी लैब के बाथरूम में हिडन कैमरा, नहाने गई लड़की ने पकड़ा










Click it and Unblock the Notifications