Ujjain news: पैथोलॉजी लैब के बाथरूम में हिडन कैमरा, नहाने गई लड़की ने पकड़ा

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

क्या आप सोच सकते हैं कि, जिस लैब में आप अपनी जांच करवाने पहुंचते हैं वहां पर कैमरे से आपके ऊपर नजर रखी जा रही है, नही ना। लेकिन उज्जैन की एक पैथोलॉजी लैब में ऐसी शर्मनाक करतूत लैब संचालक द्वारा की गई जिसमें अपनी ही लैब में किराए से रहकर कार्य करने वाली युवती के बाथरूम में कैमरा लगाया गया और कैमरा लगाने की शर्मनाक करतूत की गई।

उज्जैन में एक पैथोलॉजी लैब संचालित करने वाले संचालक के खिलाफ वहीं काम करने वाली एक युवती ने माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें युवती द्वारा बताया गया कि, वह उज्जैन के मक्सी रोड स्थित पैथोलॉजी लैब में कार्य करती है और पैथोलॉजी लैब में ही ऊपर किराए से रहती है। सुबह जब वह नहाने गई तो उसने बाथरूम में एक हिडन कैमरा लगा देखा। उसने यह बात स्टाफ को बताई तो स्टाफ ने उस युवती से संचालक से बात करने को कहा। लेकिन संचालक ने कहा कि वह कैमरा नहीं सेंसर है और तुम्हें डर लग रहा है तो मैं हटा देता हूं। युवती ने कहा कि सेंसर है तो लगा रहने दो तब संचालक में उसे ज़ोर से डाटा और कैमरा वहां से हटा दिया।

Indore

दरअसल, माधव नगर थाना पुलिस को युवती ने बताया कि वह शाजापुर की रहने वाली है और बीते 4 महीने से मक्सी रोड स्थित आरती डायग्नोस्टिक लैब पर किराए से रह रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि जब वह नहा रही थी तो अचानक एक कांच के बॉक्स पर उसका हाथ गया जिससे वह खुल गया और उसने जो देखा उसे देख वह चौंक गई। बॉक्स के अंदर एक कैमरा छिपा कर रखा गया था युवती ने तुरंत लैब के संचालक को इस बारे में बताया। तब संचालक में उसे कैमरा मानने से इनकार कर दिया और सेंसर बताकर युवती को डाटा और कमरे में बंद कर दिया। वहीं से युवती ने पुलिस को सूचना दी।

जैसा युवती ने बताया

युवती ने बताया कि जब वह बाथरूम में नहाने गई तो उस दौरान उसे एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दिखाई दिया जिसकी जानकारी उसने सबसे पहले अपने जीजा को फोन लगाकर बताई इसके बाद उसके जीजा ने उसका फोटो और वीडियो बनाने को कहा । उस ने उस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का फोटो वीडियो बनाकर अपने जीजा को भेजा तब जीजा ने कहा कि वह कैमरा ही है । अपने जीजा की बात सुन युवती बुरी तरह घबरा गई और माधव नगर थाने पहुंचकर पुलिस को लैब संचालक की इस करतूत के बारे में शिकायत दर्ज करवाई।

ये भी पढ़े- Ujjain news: सास के जेवर पर आया दामाद का दिल, 3 लाख का माल लेकर फरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+