Viral video: बीच रास्ते में चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा पति, जिसने भी देखा उड़ गए होश
नागदा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो नें पति अपनी पत्नी पर ही चाकू लेकर दौड़ता है, और जानलेवा हमला करता नजर आता है।

Recommended Video

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो उज्जैन के नागदा का बताया जा रहा है, वायरल हो रहे वीडियो नें पति अपनी पत्नी पर ही चाकू लेकर दौड़ता है, और जानलेवा हमला करता नजर आता है। उधर, घटनाक्रम को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद इलाके में भी हड़कंप मच गया। घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कुछ ऐसा है पूरा मामला
उज्जैन के पास नागदा की राजीव कालोनी में घरेलू विवाद के बाद गुस्से से क्रोधित एक पति अपनी पत्नी को मारने के लिए चाकू लेकर दौड़ा, और पत्नी को जमीन पर गिरा कर हमला करता इसके पहले पड़ोसियों ने घरों से निकलकर महिला की जान बचाई, लेकिन गुस्साए पति ने पत्नी को नाली में पटक-पटक कर मारा, बड़ी मुश्किल से लोगों ने बीच बचाव कर महिला को पति के चुंगल से छुड़वा कर उसकी जान बचाई। सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम कैद हो गया, और फिर यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस ने मामले में आरोपी अब्दुल रजाक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली। परिजनों ने बताया कि, पति-पत्नी के बीच पूर्व में भी विवाद और मारपीट हुई थी। पति अक्सर पत्नी से नाराज रहता था, और आए दिन मारपीट करता है, पत्नी से तलाक चाहता है, इसी बात को लेकर कई बार विवाद हुए हैं, और शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर उसने पत्नी पर हमला किया है। घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन से पति द्वारा पत्नी की पीटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अब पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े- Indore news: लव मैरिज से नाराज मामा ससुर ने दुल्हन का सिर फोड़ा, जमकर हुई मारपीट












Click it and Unblock the Notifications