Mahakal दर्शन निशुल्क कराने के सवाल पर Digvijay Singh ने दिया ये जवाब
(संवाद सूत्र- उज्जैन से विमल बैंडवाल)
कंप्यूटर बाबा द्वारा द्वारा निकाली जा रही गौ बचाओ यात्रा के पहले चरण का धार्मिक नगरी उज्जैन में समापन हो गया। इस मौके पर रामघाट पर आयोजित आयोजित समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सहित साधु-संत शामिल हुए।
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, महाकाल मंदिर में भस्म आरती के लिए 750 रुपए का टैक्स है, जो सावन में व्यवस्था की गई थी, सावन माह बीतने के बाद भी 750 रुपए लिए जा रहे हैं। इसमें हमारे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने डॉ. गोविंद सिंह ने और जयवर्धन सिंह ने कहा है की, हम निशुल्क दर्शन के लिए कानून बनाएंगे।

दिग्विजय सिंह ने कही ये बात
धार्मिक नगरी उज्जैन के दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आए। यहां दिग्विजय सिंह गौ बचाओ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने आईबी, सीबीआई और आईडी को राजनीतिक हथियार बना रखा है, जिसके दम पर सरकार गिराई जा रही है। इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने कहा कि, सेवा हमारा हमारा लक्ष्य है, और आवारा पशुओं की पूरी सेवा होनी चाहिए, कोई भी आवारा पशु सड़क पर नहीं हो, यह हमारा लक्ष्य है, उसके लिए पूरा प्रयास करेंगे।
जल्द आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची
कार्यक्रम के दौरान मां शिप्रा मैया की पूजा-अर्चना कर चुनरी अर्पित की गई। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद के बाद दिग्विजय सिंह ने मीडिया के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार बना रखा है, जिसकी आड़ में सरकारें गिराई जा रही है। प्रधानमंत्री गरीबों का पैसा लूट कर अमीरों का भला कर रहे हैं। इसी के साथ दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जल्दी जारी होगी।
ये भी पढ़े- Ujjain news: आचार संहिता का असर, महाकाल मंदिर में नेताओं का कोटा खत्म, आम भक्तों को मिलेगा फायदा












Click it and Unblock the Notifications