Weather update : मौसम का बिगड़ा मिजाज, इंदौर समेत कई जिलों में बे मौसम बरसात
बुधवार देर शाम से लेकर देर रात तक प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी का सिलसिला देखने मिला। वहीं अब मौसम का मिजाज बिगड़ने के बाद आम जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है।

Recommended Video

कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। गुरुवार को अंचल के कई जिलों में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया, जहां कई जिलों में बादल छाए रहे, तो वहीं कई जिलों से बूंदाबांदी की खबरें भी निकलकर सामने आई। बुधवार देर शाम से लेकर देर रात तक प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी का सिलसिला देखने मिला। वहीं अब मौसम का मिजाज बिगड़ने के बाद आम जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है।

इस कारण नजर आया बदलाव
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तापमान की बात करें तो रात का तापमान औसत से 4 डिग्री ज्यादा होकर 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जहां यह तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले एक-दो दिन होता किसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही हवा चलने की वजह से ठंड महसूस हो सकती है। बादल रहने के कारण धूप निकलने में मुश्किल हो सकती है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही दक्षिणी तरफ से नमी मिल रही है, जिस वजह से मौसम में बदलाव देखने मिल सकता है।

फसलों पर पड़ेगा असर
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर देखने मिल रहा है, जहां कड़ाके की ठंड दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती चली जा रही है। कड़ाके की ठंड का असर कुछ इस तरह है कि लोग अब ठिठुरन से निजात पाने के लिए अलग-अलग तरकीब खोजते नजर आ रहे हैं। वहीं अब लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, तो गर्म कपड़े पहन कर ठंड से बचाव कर रहे हैं। उधर, ठंड का सीधा असर फसलों पर भी देखने मिल रहा है, जहां कुछ फसलों के लिए तो ठंड का मौसम काफी अच्छा है, तो वहीं कुछ फसलों के लिए ठंड का मौसम काफी नुकसानदेह है। ठंड के मौसम में पाला पड़ने की संभावना जताई जा रही है, जहां अब लगातार बढ़ रही ठंड किसानों की चिंता भी बढ़ा रही है।

मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा।
ये भी पढ़े- JOB : बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी, MP के इस शहर में लगेगा रोजगार मेला












Click it and Unblock the Notifications