CM Shivraj करेंगे महाकाल मंदिर के हाईटेक अन्नक्षेत्र का शुभारंभ, कुछ ऐसी है खासियत
उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगामी 20 सितम्बर को उज्जैन आगमन प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा 20 सितम्बर को मेघदूत पार्किंग स्थल, श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र तथा श्रद्धालुओं के लिये जन-सुविधा का लोकार्पण किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त उज्जैन भक्त निवास का भूमिपूजन, फेसिलिटी सेन्टर का भूमिपूजन किया जायेगा। इसके अलावा उज्जैन जिले में नीमनवासा स्थित 1.33 हेक्टेयर भूमि पर प्लास्टिक क्लस्टर का भूमिपूजन किया जायेगा। साथ ही राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा।

1 लाख लोग कर सकेंगे भोजन
महाकाल लोक के पास दानदाताओं के सहयोग से अन्नक्षेत्र निर्मित किया गया है। निर्मित हुए अन्नक्षेत्र में दो हजार व्यक्ति एक साथ बैठकर भोजन कर सकेंगे, एवं एक दिन में 90 हजार से एक लाख लोगों को भोजन प्रसादी प्रदान की जा सकेगी। अन्नक्षेत्र में विशाल एवं आधुनिक रसोई का निर्माण किया गया है, तथा रसोई में सेवा करने के इच्छुक लोगों के लिये पृथक से व्यवस्था की गई है। भोजनशाला पूरी तरह से हाईटेक है, जिसको तैयार करने में लगभग 4 करोड़ से ज्यादा का खर्च आया है। वहीं अब बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान अन्न क्षेत्र का शुभारंभ करेंगे।
नए भक्त निवास का होगा भूमिपूजन
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा आगन्तुक दर्शनार्थियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इन्दौर रोड पर रिक्त भूमि पर लगभग 2250 कक्षों का भक्त निवास एवं समीप की रिक्त भूमि पर 3000 चार पहिया वाहन की पार्किंग का निर्माण किया जाना है। भक्त निवास में भव्य इन्ट्रेन्स प्लाजा, मुख्य द्वार गार्ड रूम, 24 मीटर चौडी मेन रोड, भक्त निवास एवं वाहन पार्किंग के मध्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये अण्डरपास, जनरल स्टोर, उज्जैन सिटी दर्शन काउन्टर आदि बनाया जावेगा। उक्त भूमि पर प्रस्तावित प्लान के अनुसार कुल 16 ब्लॉक बनाये जायेंगे। प्रत्येक ब्लॉक 6 मंजिला होकर लगभग 112 कमरों का होगा। उक्त भक्त निवास में दर्शनार्थी, स्टॉफ हेतु पार्किंग, हेल्प सेन्टर, चार्जिंग युनिट के साथ ई-स्टेशन, ई- वाहन स्टेण्ड जो दर्शनार्थियों को भक्त निवास से श्री महाकालेश्वर मंदिर तक निःशुल्क लाने व ले जाने का कार्य करेगी।
ये भी पढ़े- Indore news: "स्टैच्यु ऑफ वननेस" के अनावरण की तैयारी, ब्रह्मोत्सव में होगा 5 हजार से ज्यादा संतों का समागम












Click it and Unblock the Notifications