CM Shivraj ने मनासा को दी करोड़ों की सौगात, लाड़ली बहना से कही ये बात

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नीमच जिले के मनासा आए, यहां उन्होंने रोड शो किया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दुरगपुरा हेलीपेड से प्रस्‍थान कर, बर्डिया पहुंचे, जहां ग्राम पंचायत द्वारा मुख्‍यमंत्री चौहान का भव्‍य स्‍वागत किया गया।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो फ्लोरेन्‍स स्‍कूल मनासा के सामने से प्रारंभ होकर मंदसौर नाका, रानी लक्ष्‍मी बाई चौराहा तहसील कार्यालय के सामने कारगिल चौराहा साडिया चौराहा, मारू पेट्रोल पम्‍प, भाटखेडी बायपास होते हुए मनासा के शासकीय कॉलेज पर आकर रोड शो का समापन हुआ।

neemuch

सीएम शिवराज ने दी कई सौगातें

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनासा कॉलेज में नवनिर्मित कक्षों का लोकार्पण एवं स्‍वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं इसके बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दशहरा मैदान मनासा में आयोजित मुख्‍यमंत्री लाडली बहना सम्‍मेलन में भाग लिया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा स्‍थल पर कलश पूजन, सिंचाई परियोजना एवं अन्‍य विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण एवं शिलान्‍यास करेंगे तथा मुख्‍यमंत्री युवा अन्‍नदूत योजना के वाहनों को झण्‍डी दिखाकर रवाना किया।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना सम्‍मेलन को सम्‍बोधित किया, और लाडली बहनों से संवाद करने के पश्‍चात विभिन्‍न योजनाओं के हितग्राहियों को मंच से प्रतीक स्‍वरूप 16 हितग्राहियों को एक करोड 26 लाख की राशि का हितलाभ वितरित कर लाभांवित किया। विभिन्‍न संगठनों द्वारा मुख्‍यमंत्री को धन्‍यवाद पत्र भी भेंट किए गए। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा की, मैं जमाने की धार बदल दूंगा, किसी के आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा। इसी संकल्प के साथ मैं दिन-रात काम करता हूं। मध्यप्रदेश की जनता मेरा परिवार है। इसलिए मैं सरकार नहीं, परिवार चला रहा हूं। इस दौरान सीएम शिवराज के साथ नीमच और मनासा के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या मौजूद रहे. साथ ही सीएम शिवराज के रोड़ शो और जन सभा में आमजन की बड़ी संख्या भी उपस्थित रही.

ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023 की तैयारी, BJP मीडिया विभाग ने तैयार किया जीत का खास प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+