MP Assembly Election 2023 की तैयारी, BJP मीडिया विभाग ने तैयार किया जीत का खास प्लान
इंदौर संभाग के मीडिया विभाग की कामकाजी बैठक सोमवार को रीगल चौराहे स्थित अप्सरा होटल में संपन्न हुई। इस बैठक में इंदौर संभाग के सभी जिलों के जिला मीडिया प्रभारी एवं जिला सहमीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता विचारधारा के लिए काम करता है। सहयोग एवं संसाधनों की कमी के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का काम रुकता नहीं है। बैठक को संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम ने भी संबोधित किया।

मीडिया की रहेगी अहम भूमिका
प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा का कार्यकर्ता अपनी विचारधारा के लिए पूरी निष्ठा से काम करता है। साथ ही कहा कि, आगामी चुनाव में मुख्य रूप से 60 ही दिन बचे हैं। इन 60 दिनों में हमें पूरी निष्ठा और लगन के साथ समर्पित भाव से पार्टी का काम करना है। आने वाले 60 दिन हमारे लिए अति महत्वपूर्ण होने वाले हैं। संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने कहा कि, आगामी चुनाव में सबसे बड़ा मोर्चा मीडिया विभाग ही संभालेगा। इस चुनाव की सबसे बड़ी लड़ाई भी मीडिया विभाग ही लड़ेगा। साथ ही कहा कि आगे भी मीडिया विभाग को सक्रियता से और स्मार्ट वर्क करना होगा। एक खबर को लाखों लोगों तक पहुंचाने का काम भी मीडिया विभाग ही करता है जो कि बहुत महत्वपूर्ण कार्य होता है। इसलिए मीडिया की सक्रियता आगामी चुनाव में अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।
मिशन 2023 रहेगा महत्वपूर्ण
प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि, मीडिया विभाग नवाचार करता है। इसीलिए मीडिया विभाग की भूमिका अति महत्वपूर्ण होती है मीडिया विभाग के द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनायें भी आमजन तक मीडिया विभाग के माध्यम से ही पंहुचती है। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू ने कहा कि, आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव दोनों ही अति महत्वपूर्ण चुनाव हैं एवं इन चुनावों में मीडिया विभाग की एक अहम भूमिका रहेगी। आगामी चुनाव के लिए मीडिया विभाग को पूरी तैयारियों के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने बैठक में सभी जिला मीडिया प्रभारियों को मीडिया के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं रीति नीति से आमजन को अवगत कराने के लिए मार्गदर्शन दिया।
ये भी पढ़े- Indore news: विधानसभा 3 को मिली विकास की सौगात, MLA आकाश विजयवर्गीय ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications