Mahakal शरण में CM Shivraj, अच्छी बारिश के लिए किया पूजन-अर्चन

मध्य प्रदेश में मानसून की बेरुखी अब चिंता का विषय बनती चली जा रही है, जहां पिछले कुछ समय से बारिश नहीं होने के चलते किसानों की फसल पर भी संकट नजर आने लगा है। इसी को देखते हुए प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया है।

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। वहीं इसके बाद मंदिर के पुजारी की ओर से विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया, जिसमें भगवान महाकालेश्वर से अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की गई।

Ujjain

महाकाल से की प्रार्थना

रविवार को सीहोर में सीएम शिवराज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि, सुबह मैं महाकाल महाराज के दरबार में जाकर भरपूर वर्षा के लिए पूजा करूंगा। आप सभी से भी अपील करता हूं कि अपने-अपने गांव के मंदिरों में पूजा करें और भगवान से प्रार्थना करें कि बारिश आ जाए; ताकि हमारी फसलें बच पाएं। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश में एक बार फिर अच्छा सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते आने वाले कुछ दिनों में जोरदार बारिश की झड़ी लगने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में प्रदेश के 21 जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रजा का हाल जानने निकलेंगे महाकाल

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, भाद्रपद माह की प्रथम सवारी 4 सितम्बर को निकलेगी। इस दौरान पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव, नन्दी रथ पर उमा-महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, श्री घटाटोप मुखोटा, रथ पर श्री जटाशंकर, श्री रुद्रेश्वर स्वरूप व नवम सवारी में श्री चन्द्रशेखर स्वरुप रथ पर विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

ये भी पढ़े- CM Shivraj ने बड़नगर को दी विकास की सौगात, लाड़ली बहना से संवाद में कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+