CM Shivraj ने बड़नगर को दी विकास की सौगात, लाड़ली बहना से संवाद में कही ये बात

उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़नगर में कृषि उपज मंडी में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं इससे पहले सीएम शिवराज ने रोड शो भी किया। सम्मेलन में सीएम शिवराज ने कहा कि, मैं बहनों के द्वारा बांधे गए कच्चे धागे के विश्वास को टूटने नहीं दूंगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि, मैं बहनों के दुख- सुख में सदैव उनके साथ खड़ा रहूंगा। लाडली बहना योजना मेरे दिल से निकली है। इस योजना में धीरे-धीरे राशि बढ़ा कर 3000 रु तक की जाएगी।

Ujjain

लाड़ली बहना सम्मेलन को किया संबोधित

लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि, बड़नगर की जनता द्वारा किए गए स्वागत एवं दिए गए प्यार से मैं अभिभूत हूँ। उन्होंने मंच से बड़नगर की जनता के लिए घोषणा करते हुए कहा कि बड़नगर तहसील के 18 गांवों के अलावा शेष रहे गांवो को भी नर्मदा के पानी से जोड़ा जाएगा । मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ रुपए की लागत के मल्टीपर्पज स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति दी तथा अन्य विभिन्न सड़के व पूल पुलियों के निर्माण को मंजूरी देते हुए कहा कि विकास कार्यो में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि, पिछली सरकार द्वारा ये सब योजनाएं बंद कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि, बुजुर्ग अब केवल रेल से नही बल्कि हवाई जहाज से भी तीर्थ दर्शन यात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, गरीबों के हर बच्चे की शिक्षा का प्रबंधन भी सरकार कर रही है। चाहे तकनीकी शिक्षा हो या चिकित्सा शिक्षा। जितना भी पैसा लगेगा सरकार उसका वहन करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा की, लाड़ली बहना योजना से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। योजना राशि को क्रमिक बढ़ाकर 3000 रुपये किया जाएगा।

निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को बड़नगर में 150 करोड़ रुपये की लागत के 110 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। प्रमुख रूप से जिन कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया, उनमें जिले के ऊंटवास, लाहोरिया के उप स्वास्य्य केन्द्र का लोकार्पण, नगर पालिका परिषद बड़नगर द्वारा सीसी रोड डामरीकरण, ओएचटी फिडर डिस्ट्रीब्यूशन के कार्यों का भूमिपूजन किया। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के माधोपुरा से रूनिजा मार्ग, बड़ावदा से कलसी दोत्रू मार्ग तथा कोट चौराहा से नयापुरा सीसी मार्ग का भूमिपूजन, उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत अतिरिक्त नवीन भवन का लोकार्पण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लोहाना भिड़ावद अमला ब्रिज का लोकार्पण तथा लोहाना भिड़ावद अमला चामला नदी पर ब्रिज निर्माण का भूमिपूजन किया। इसी तरह सेतु संभाग द्वारा निर्मित किये जाने वाले चामला नदी पर खंडवासुरा से भिड़ावद के बीच जलमग्नीय पुल, उज्जैन जिले में नागदा रोहलखुर्द पर रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

ये भी पढ़े- Ujjain news: कैबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों से बंधवाई राखी, दी ये बड़ी सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+