OPINION: MP ने भरी विकास की उड़ान, CM मोहन यादव ने किया उज्जैन का सपना साकार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्तिक मेला ग्राउण्ड में आयोजित दशहरा मिलन उत्सव एवं 658 करोड़ की 16 विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ महाराज, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.सत्यनारायण जटिया, महापौर मुकेश टटवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित था।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि, प्रदेश सरकार प्रदेश को रोजगार परक प्रदेश बनाने के साथ ही विकास के हर आयाम को तय कर रही है। प्रदेश के भौतिक सम्पदाओं का सदुपयोग कर आर्थिक रूप से सुसम्पन्न मध्य प्रदेश बनायेंगे। उन्होंने कहा कि, उज्जैन में 350 करोड़ की लागत से प्रतिभा स्वराज इकाई का शुभारम्भ किया गया है, जिससे 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन के बेस्ट इंटरप्राइजेस और प्रतिभा स्वराज, ये दोनों इकाईयां लगभग 10 हजार रोजगार उपलब्ध कराएंगे। इसी प्रकार उज्जैन में अन्य औद्योगिक इकाई के माध्यम से 50 हजार रोजगार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि, सनातन धर्म की सभी सन्यासी परम्पराओं के सभी वैषणव और शैव सन्त 12 साल में सिंहस्थ आते हैं और भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते है। मानवता की स्थापना के लिये सर्वोच्च मेला सिंहस्थ आयोजित किया जायेगा। सिंहस्थ के माध्यम से भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसकी समुचित तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विकास के मामले में मध्यप्रदेश को देश का नम्बर वन राज्य बनायेंगे। जिसके लिये अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। प्रदेश को माइनिंग सेक्टर में भी दुनिया में नम्बर वन बनायेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश हर सेक्टर में तेजी से तरक्की कर रहा है। प्रदेश में निवेशकों को लाने एवं निवेश बढ़ाने के लिये 16 अक्टूबर को हैदराबाद जाकर निवेशकों को आमंत्रित करेंगे। उज्जैन संभाग से प्रारम्भ रीजनल इण्डस्ट्रीज कानक्लेव का आयोजन अब 23 अक्टूबर को रीवा में किया जायेगा। इसके पश्चात शहडोल, नर्मदापुरम संभाग में भी रीजनल इण्डस्ट्रीज कानक्लेव आयोजित की जाएगी। आगामी फरवरी माह में प्रदेश में विश्व स्तरीय इण्डस्ट्रीज कॉनक्लेव का आयोजन होगा, जिसमें विश्वभर से निवेशक आमंत्रित किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के माध्यम से उज्जैन विश्व पटल पर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केन्द्र के रूप में पहचाना जायेगा। सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मन्दिर की पहुंच को और सुगम बनाने के लिये सदावल में हेलीपेड का भी निर्माण किया जायेगा। इसी प्रकार सोमवारिया से लेकर सिंहस्थ बायपास तक नया फोरलेन बनाया जायेगा, जिसकी टेण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ है। केडी गेट से लेकर बीमा हॉस्पिटल के आगे तक फोरलेन निर्माण की भी मंजूरी दी गई है। उज्जैन-इन्दौर सिक्सलेन का कार्य प्रारम्भ हो गया है। तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग का भी आज भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि, उज्जैन को जोड़ने वाले चारों तरफ के मार्गों को फोरलेन किया जायेगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे।
ये भी पढ़े- Indore: दशहरे पर CM ने दिया खास गिफ्ट, 4 नए फ्लाईओवर ब्रिज के साथ उड़ान भरेगा इंदौर












Click it and Unblock the Notifications