Mahakal Temple Fire की मजिस्ट्रियल जांच होगी, गृह मंत्री अमित शाह ने CM मोहन यादव से जाने हाल

Mahakal Temple Fire उज्जैन स्थित विश्व प्रसिध्द महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में आरती के दौरान आग भड़क गई, जिसमें पुजारी सहित 13 लोग झुलसे गए। आग में झुलसे 13 लोगों में से 8 लोग इंदौर रेफर किए गए हैं। हादसा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुआ, जब भस्म आरती के दौरान गुलाल डालने से आग पकड़ ली, जिसमें पुजारी सहित 13 लोग घायल हो गए। 8 लोगों को इंदौर रेफर किया गया, समय रहते आग पर काबू पाया गया, घायलों से मिलने उज्जैन के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार भस्म आरती के दौरान हुई आगजनी की घटना के उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

Ujjain

घटनाक्रम को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा की, उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से बात कर जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा की, आज प्रातः बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना दुखद है।मैं सुबह से ही प्रशासन के संपर्क में हूँ। सब नियंत्रण में है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि सभी घायल शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ हों।

मान्यता है कि, देश में सबसे पहले होली का पर्व धार्मिक नगरी उज्जैन में मनाया जाता है, जहां महाकालेश्वर मंदिर से पूरे देश में होली की शुरुआत होती है। महाकाल मंदिर में भस्म आरती से होली पर्व का शुभारंभ होता है, जहां पुजारी भगवान के साथ होली खेलते हैं.

ये भी पढ़े- Holi 2024: महाकाल मंदिर से देशभर में होती है होली पर्व की शुरुआत, कुछ ऐसी है मान्यता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+