Ujjain news: CM Mohan Yadav का दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन दौरे पर आ रहे हैं, जहां 3:15 बजे वे उज्जैन आएंगे, और यहां पर कालिदास अकादमी में लगने वाले हस्तशिल्पी मेले का उद्घाटन कर अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अनुभूति पार्क जाएंगे। यहां वे नगर निगम उज्जैन के स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। यहां CM मोहन यादव से लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम व निगम कमिश्नर रोशन सिंह समेत सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में CM करेंगे स्वच्छता का संदेश देंगे। प्रति शनिवार को उज्जैन नगर निगम स्वच्छ शनिवार अभियान चलाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 4 बजे उज्जैन के प्रशासनिक भवन में महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। जहां वे जिले के विकासकार्यों की समीक्षा करेंगे।

इसी के साथ आगामी सिंहस्थ को लेकर विकास कार्यों की बनाई योजना जाएगी। सांसद, विधायक सहित सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने दिए आदेश-सिंहस्थ मेला कार्यालय में स्थित संभाग आयुक्त कार्यालय अब पूर्व की तरह प्रशासनिक भवन में सबसे ऊपरी भाग पर स्थापित होगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 25 दिसंबर को इंदौर दौरे पर आए। मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव का यह पहला इंदौर दौरा है, जहां इस दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के इंदौर दौरे को लेकर तैयारी की जा रही है, जहां कमिश्नर माल सिंह ने संभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली। जहां बैठक में सीएम मोहन यादव के दौरे को लेकर चर्चा की गई।
ये भी पढ़े- Indore news: CM बनने के बाद पहली बार इंदौर दौरे पर आएंगे डॉ. मोहन यादव, तैयारी पूरी












Click it and Unblock the Notifications