Ujjain news: CM मोहन यादव ने किए महाकाल दर्शन, बोले- एयरपोर्ट के लिए प्लान बना रहे
मध्यप्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने गृह नगर उज्जैन में अपने प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। डॉ. यादव ने श्री महाकालेश्वर भगवान जी का दर्शन व पूजन किया। पूजन आकाश पुजारी ने सम्पन्न करवाया।
श्री महाकालेश्वर भगवान के पूजन के बाद चांदी द्वार के समीप श्री वीरभद्र भगवान का भी पूजन किया। दर्शन के उपरांत सम्पूर्ण मंदिर परिसर के आंतरिक व बाहरी परिसर में प्रचलित निर्माण कार्यों का अवलोकन किया व वरिष्ठ अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किये। इस दौरान सीएम मोहन यादव के साथ तमाम अधिकारी मौजूद रहे.

साधु-संतों से की भेंट
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर की यज्ञशाला में चल रहे यज्ञ में आहुति भी अर्पित की गईं। इस दौरान कलेक्टर एवं अध्यक्ष महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति नीरज कुमार सिंह, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्याम बंसल, मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक व अपर कलेक्टर संदीप सोनी आदि उपस्थित थे। उज्जैन दौरे पर आए CM मोहन यादव ने दत्त अखाड़ा समेत अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर साधु- संतों से भेंट की है।
CM मोहन यादव ने कही ये बात
CM मोहन यादव ने कहा कि, मालवा या उज्जैन आए और भगवान महाकाल के दर्शन नहीं करें, ऐसा होता नहीं है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन की ओर से बहुत सारे काम मंदिर में किए गए हैं, जिनका निरीक्षण किया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहूंगा, जब से वे आए हैं तब से हमने महाकाल नगरी का अलग रूप देखा है। हम कोशिश कर रहे हैं कि, यहां शीघ्र दर्शन के साथ-साथ एयर कनेक्टिविटी भी मिले, ताकि भविष्य में उज्जैन से हवाई यात्रा की सुविधा मिल सके, इसके लिए दोनों प्रकार से काम करेंगे, हेलीकॉप्टर से और प्लेन से, एयरपोर्ट के लिए भी प्लान बनवा रहे हैं।
ये भी पढ़े- Ram Mandir प्राण-प्रतिष्ठा पर जगमगाई महाकाल नगरी, 1 लाख दीपों से हुई रोशन












Click it and Unblock the Notifications