Ujjain news: कुत्ते के बच्चे को बचाने में हादसा, क्षिप्रा नदी में जा गिरी कार
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
उज्जैन में शिप्रा नदी में शुक्रवार शाम को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। घटना मंगलनाथ मंदिर के पास छोटे पुल की बताई जा रही है। कार में सवार चारों यात्री सुरक्षित है। हालांकि, मामूली चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया, जहां आसपास से लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बचाव अभियान चलाते हुए लोगों को बाहर निकाला।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
प्रत्यक्षदर्शी आनंद यादव ने बताया कि, कार क्रमांक एमपी 09 सीएस 3652 भेरवगढ़ क्षेत्र से मंगलनाथ मंदिर की ओर आ रही थी तभी छोटे पुल पर कुत्ते का एक बच्चा आ गया। जिसे बचाने के कारण कार अनियंत्रित होकर गिरी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारी आनंद तिवारी ने बताया कि एक युवक द्वारा कर के कांच तोड़कर रेस्क्यू कर चारो यात्रियों को बचा लिया गया और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मामले मे थाना चिमनगंज मंडी पुलिस जांच कर रही है। इस घटना में सभी लोगों को सामान्य चोट आई है।
भोपाल में मासूम को दी मौत
प्रदेशभर में आवारा कुत्तों का खौफ लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां भोपाल में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जिसमें 7 महीने के एक मासूम बच्चे को कुत्तों ने मार डाला। घटना अयोध्या बायपास स्थित शिव नगर बस्ती में हुई है। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। मासूम बच्चे को कुत्तों ने उसके घर से घसीटकर ले जाकर बर्बरता से मारा। उसका एक हाथ पूरा खा गए और उसके शरीर पर कई जगहों पर काटने के निशान थे। बच्चे की मां पास ही में गई हुई थी, जबकि पिता काम पर थे। बच्चे को खोजने में जुटे परिजनों ने उसका शव लहूलुहान हालत में पाया।
ये भी पढ़े- Indore बनेगा स्वच्छता का Inspiration, लोग बोले- दूसरे शहर सीख सकते हैं सफाई का पाठ












Click it and Unblock the Notifications