Ujjain bus Accident: ट्राले से जा टकराई यात्री बस, 5 की मौत, कई घायल
उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया, जब यात्री बस एक ट्राले से जा टकराई। उज्जैन के मक्सी रोड पर हुए हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Recommended Video

मध्य प्रदेश के उज्जैन में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब यात्री बस एक ट्राले से जा टकराई। उज्जैन के मक्सी रोड पर हुए हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है तो वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, जहां हादसे के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
कुछ इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, सुबह लगभग 4 बजे के आसपास मक्सी और कायथा के बीच एक वीडियो कोच बस ट्राले से जा टकराई, बस के टकराते ही जोरदार आवाज सुनाई दी तो वहीं चीख-पुकार भी सुनाई दे रही थी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों और शवों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में लगभग 5 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है तो वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनमें कुछ लोग गंभीर भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
बस ट्राले से जा टकराई
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो कोच बस अहमदाबाद की तरफ से आ रही थी, जहां बस ट्राले से जा टकराई। बस के ट्राली से टकराते ही जोरदार आवाज सुनाई दी जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लोगों को बस से बाहर निकाला। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बस हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हाल ही में एक ऐसा ही बस हादसा खरगोन जिले में हुआ था, जिसमें लगभग 24 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
ये भी पढ़े- Indore news: सुबह से मासूम को मारना चाहता था हत्यारा पिता, मौका मिलते ही दबा दिया गला












Click it and Unblock the Notifications