Ujjain News: एशिया की सबसे लंबी महिला खिलाड़ी ने किए महाकाल दर्शन, ऊंचाई देख सभी चौंके

उज्जैन में एशिया एवं भारत की सबसे लंबी (06 फ़ीट 10 इंच) बास्केटबॉल की खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सामान्य दर्शनार्थी की भांति 250 शीघ्र दर्शन टिकट लेकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये।

दर्शन उपरांत निर्गम द्वार पर सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने पहचाना व श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के कंट्रोल रूम में मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी द्वारा चतुर्वेदी का सम्मान किया गया।

Ujjain

चतुर्वेदी से पहले भी बड़ी संख्या में अभिनेता और अभिनेत्री के साथ-साथ क्रिकेट जगत के स्टार भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद देने मंदिर पहुंच चुके हैं, जहां सभी भगवान का पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक बढ़ने के बाद से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन और पूजन के लिए पहुंचती है, तो वहीं लगातार स्टार्स की संख्या भी भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचने लगी है।

उज्जैन में श्रावण-भादौ मास में भगवान श्री महाकाल की सवारियां निकाली जायेंगी। श्रावण मास की प्रथम सवारी 22 जुलाई को निकाली जायेगी। भादौ मास में भगवान महाकाल की अन्तिम शाही सवारी 2 सितम्बर को निकाली जायेगी।

श्रावण मास में पांच सवारी एवं भादौ मास में दो सवारी निकलेगी। श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली सवारियों के क्रम में प्रथम सवारी सोमवार 22 जुलाई, द्वितीय सवारी सोमवार 29 जुलाई, तृतीय सवारी सोमवार 5 अगस्त, चतुर्थ सवारी सोमवार 12 अगस्त, पंचम सवारी सोमवार 19 अगस्त को श्रावण मास में निकाली जायेगी। इसी तरह भादौ मास में षष्टम सवारी सोमवार 26 अगस्त तथा शाही सवारी सोमवार 2 सितम्बर को निकाली जायेगी।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन में एशिया एवं भारत की सबसे लंबी (06 फ़ीट 10 इंच) बास्केटबॉल की खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सामान्य दर्शनार्थी की भांति 250 शीघ्र दर्शन टिकट लेकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये।

ये भी पढ़े- Ujjain News: प्रजा का हाल जानने निकलेंगे महाकाल, इस दिन शाही सवारी में देंगे दर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+