Ujjain News: मुख्यमंत्री बनते ही मोहन यादव का बड़ा एक्शन, मांस-मछली की दुकानों पर चला दिया बुलडोजर

CM Mohan Yadav Action: मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्शन मोड में हैं। सीएम बनने के दूसरे दिन दूसरा बड़ा एक्शन ले लिया गया है। यह एक्शन उनके ही गृह नगर उज्जैन में हुआ है। खुले में मांस की बिक्री करने वाली दुकानों पर जमकर बुलडोजर गरजा है‌।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार देर शाम प्रदेश में खुले और अवैध रूप से मांस मछली चिकन की दुकानों को हटाने के निर्देश जारी किये थे। अब इसके अगले ही दिन नगरपालिका की टीम ने उज्जैन में कार्रवाई शुरू कर दी और अवैध रूप से संचालित चिकन मछली की दुकानों को हटाने पहुंच गई।

meat shop bulldozer ujjain .
इसके पहले नगर निगम की टीम ने गुरुवार सुबह बैठक कर अवैध रूप से मांस मछली चिकन की दुकानों का संचालन कर रहे दुकानों के सामने मुनादी कराई थी। दुकानों को हटाने के लिए दोपहर दो बजे तक का टाइम दिया गया था। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और दुकान हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप चल रही दुकानों पर बुलडोजर भी चलाया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद उज्जैन नगर पालिका की टीम गुरुवार सुबह से ही हरकत में आ गई और सुबह 10 बजे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो की बैठक के बाद दो बजे तक सभी जगह मुनादी कराई गई। दोपहर 3 बजे के बाद अवैध दुकानों पर कार्यवाही के लिए निगम की टीम एक्शन में आ गई और नागझिरी में अवैध रूप से चलने वाली दुकानों पर कार्रवाई की गई। इसमें सड़क किनारे रखी गोमतीयों में सामान सहित पिंजरे और उनमे बंद मुर्गियों को भी निगम की टीम उठा ले गई। इस दौरान अवैध दुकानों पर निगम का बुलडोजर भी चला है।

स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुलश्रेष्ठ की जानकारी अनुसार एक बजे तक नागझिरी , मक्सी रोड , शास्त्री मैदान में दुकान संचालकों को जानकारी दी गई। कई जगह अनाउंसमेंट की गई। इसके बाद भी जो लोग नहीं माने उन पर कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+