Ujjain news: अनिल अंबानी ने परिवार के साथ किए महाकाल दर्शन, नंदी के कानों में कही मनोकामना
धार्मिक नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में वीआईपी दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी सह परिवार महाकाल मंदिर पहुंचे।
यहां उनके साथ पत्नी टीना अंबानी, बेटा और होने वाली बहू भी मौजूद रही। इसके अलावा अन्य उद्योगपति मित्र भी साथ देखे गए। अनिल अंबानी महाकाल लोक से ई-कार्ट में बैठकर महाकाल मंदिर के द्वारा तक पहुंचे। अनिल अंबानी की भगवान महाकाल में गहरी आस्था है, यही कारण है की वे लगातार महाकाल दर्शन और पूजन के लिए महाकाल मंदिर पहुंचते हैं.

नंदी हॉल में लगाया ध्यान
महाकाल मंदिर पहुंचे उद्योगपति अनिल अंबानी ने समिति के नियम अनुसार ड्रेस कोड धोती व सोला पहना हुआ था। इसके बाद अंबानी परिवार के सभी सदस्य महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे, जहां उन्होंने दूध व जल से बाबा महाकाल का अभिषेक किया, और पूजन आरती की गई। सभी परिवारजनों ने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। इस दौरान अनिल अंबानी शिव आराधना में लीन दिखाई दिए। यहां मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल और सदस्य राम गुरु ने सम्मान किया। इससे पहले भी अनिल अंबानी भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ चुके हैं, जहां अनिल अंबानी की भगवान महाकाल के प्रति गहरी आस्था है।
लगातार जारी है श्रद्धालुओं का आगमन
इन दिनों महाकाल मंदिर में लगातार वीआईपी दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी है, जहां वीआईपी दर्शनार्थी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन पा रहे हैं। इधर, आम श्रद्धालुओं की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। महाकाल लोक बनने के बाद से महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है, जहां लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली जा रही है।
ये भी पढ़े- Mahakal के हाईटेक अन्नक्षेत्र में खाना बनाने से लेकर बर्तन धोने तक की मशीन, CNG गैस पर पकेगा भोजन












Click it and Unblock the Notifications