Ujjain News: महाकाल मंदिर के ऊपर ड्रोन दिखते ही मचा हड़कंप, उड़ाने वालों के खिलाफ एक्शन
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कंट्रोल रूम से निगरानी के दौरान वहां कार्यरत कर्मचारी को मंदिर परिसर में ड्रोन कैमरा उड़ता दिखाई दिया। जिसे देखकर वायरलेस पर कर्मचारी द्वारा सूचना प्रसारित की गई।
जिस पर सुरक्षा गार्डों द्वारा उक्त लोगों को पकड़कर कंट्रोल रूम में लाया गया और अग्रिम कार्यवाही हेतु महाकाल थाना भेजा गया।
साई कुमार मो. 9182569350, मुकेश चौधरी मो. 9966677130, ओंकार मो. 8074105691 निवासी हैदराबाद (तेलंगाना) एवं श्री रजत शर्मा निवासी उज्जैन द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर परिक्षेत्र के अंतर्गत मंदिर परिसर एवं मंदिर शिखर के ऊपर बिना अनुमति के ड्रोन कैमरा उड़ाया गया।

जबकि प्रचलित व्यवस्था अनुसार मंदिर परिक्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यालय से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। बगैर अनुमति के ड्रोन कैमरे का उपयोग करने से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना निर्मित होती है।
उक्त संबंध में ड्रोन कैमरे का मेमोरी कार्ड जप्त किया जाकर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा साई कुमार, मुकेश चौधरी, ओंकार निवासी हैदराबाद (तेलंगाना) एवं रजत शर्मा निवासी उज्जैन के विरूद्ध थाना प्रभारी महाकाल थाना को वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु पत्र लिखा गया है।
उज्जैन में 17 जुलाई को आयोजित होने वाले मोहर्रम के जुलूस के संबंध में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मोहर्रम पर्व पर होने वाले जुलूस की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और शांतिपूर्वक और परंपरागत रूप से जुलूस के आयोजन के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर सिंह ने बैठक में जुलूस आयोजन के संबंध में साफ सफाई, प्रमुख स्थानों पर रोशनी, बिजली, पानी आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम, एमपीईबी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि, शांतिपूर्वक और परंपरागत रूप से जुलूस निकाले जाएं। जुलूस आयोजन के आयोजकों और वॉलिंटियर्स की जानकारी एसडीएम कार्यालय एवं संबंधित पुलिस थाने में दी जाए ताकि आवश्यक समन्वय किया जा सकें।
ये भी पढ़े- Ujjain: सावन में महाकाल का जलाभिषेक करेंगे कावड़ यात्री, मंदिर में कैसी रहेगी दर्शन व्यवस्था, जानिए












Click it and Unblock the Notifications