Ujjain: सावन में महाकाल का जलाभिषेक करेंगे कावड़ यात्री, मंदिर में कैसी रहेगी दर्शन व्यवस्था, जानिए
Ujjain: श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादौ मास में अत्यधिक संख्या में कावड़ यात्रियों का आगमन बाबा महाकाल को जल अर्पण करने के लिए होता है। यही कारण है कि, श्रावण-भादौ से पहले महाकाल मंदिर में कावड़ यात्रियों के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।
आगन्तुक कावड़ यात्रियों को पूर्व सूचना दिए जाने पर शनिवार, रविवार, सोमवार को छोड़कर द्वार नंबर 04 से प्रवेश दिया जाकर विश्रामधाम- रेम्प- सभा मण्डपम् में जल पात्र के माध्यम से बाबा महाकाल को जल अर्पण करने की व्यवस्था निर्धारित रहेगी।

द्वार नम्बर 01 के रास्ते - फेसेलिटी सेन्टर 01 - टनल के रास्ते - मंदिर परिसर - कार्तिक मंडपम - गणेश मंडपम् से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को जल अर्पण करेंगे। ऐसे कावड़ यात्री जो बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे मंदिर पहुंचते है। अथवा शनिवार, रविवार, सोमवार को कावड़ लेकर पधारते हैं उक्त कावड़ यात्रियों की दर्शन व्यवस्था सामान्य श्रद्धालु की भांति निर्धारित रहेगी।
उक्त कावड़ यात्री कार्तिक मण्डपम् में लगे जल पात्र में जल अर्पण करेंगे। शनिवार, रविवार, सोमवार को किसी भी कावड़ संघ को अनुमति अथवा विशेष द्वार से प्रवेश करने की सुविधा प्राप्त नहीं होगी।
भस्मार्ती में पंजीयनधारी श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था:- श्रावण-भादौ मास 2024 के उपलक्ष्य पर भस्मार्ती में पंजीयनधारी श्रद्धालुओं के प्रवेश संबंधी व्यवस्था मानसरोवर भवन एवं द्वार नंबर 01 से निर्धारित रहेगी।
चलित भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था:- श्रावण-भादौ मास 2024 में प्रचलित व्यवस्था अनुसार अवंतिका द्वार से भस्मार्ती में चलित दर्शन की व्यवस्था निर्धारित रहेगी, भस्मार्ती के दौरान आगंतुक श्रद्धालु कार्तिकेय मण्डपम् की अंतिम तीन पंक्तियों से चलित भस्मार्ती दर्शन कर सकेंगे।
विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट अतिथियों की दर्शन व्यवस्था:- श्रावण-भादौ मास 2024 के उपलक्ष्य पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगंतुक विशिष्ट/अतिविशिष्ट श्रद्धालु नीलकण्ठ मार्ग से होते सत्कार कक्ष में पहुंचेंगे तदुपरांत निर्माल्य द्वार से मंदिर में प्रवेश कर सूर्यमुखी द्वार के रास्ते नगाड़ा गेट से नंदी मण्डपम्/गणेश मण्डपम् के प्रथम बैरिकेट से भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन करेंगे एवं दर्शन उपरांत पुनः इसी मार्ग से बाहर की ओर प्रस्थान करेंगे।
पुजारी/पुरोहित/मीडियाकर्मियों के प्रवेश मार्ग की व्यवस्था:- श्रावण-भादौ मास 2024 के उपलक्ष्य पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी, पुरोहित एवं मीडियाकर्मी बड़ा गणेश मंदिर के समीप वाली गली से द्वार नंबर 04 से मंदिर में प्रवेश कर विश्राम धाम, रेम्प के रास्ते सभामंडप होते हुए प्रवेश करेंगे।
ये भी पढ़े- Ujjain: सावन में बदलेगी महाकाल की दर्शन व्यवस्था, सामान्य से VIP तक क्या रहेगा खास, जानिए












Click it and Unblock the Notifications