उदयपुर : कन्‍हैयालाल टेलर के दोनों बेटों को मिली सरकारी नौकरी, जानिए किस पद पर किया ज्‍वाइन?

उदयपुर, 25 अगस्‍त। पूरे देश को झकझोर देने वाले टेलर कन्‍हैयालाल हत्‍याकांड उदयपुर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कन्‍हैयालाल के दोनों बेटों यश व तरुण को सरकारी नौकरी मिली है। उन्‍होंने अपने पद पर ज्‍वाइन भी कर लिया है। नई जिम्‍मेदारी संभालने के लिए दोनों बेटे घर से अपने पिता की तस्वीर को नमन कर और मां का आशीर्वाद लेकर निकले।

udaipur

कन्‍हैयालाल के बेटे तरुण को उदयपुर शहर कोष कार्यालय में कनिष्ठ सहायक जबकि यश को उदयपुर ग्रामीण कोष कार्यालय में कनिष्ठ सहायक पद पर लगाया गया है। राजस्‍थान सरकार ने कन्‍हैयालाल हत्‍याकांड के बाद उनके बेटों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिखाया है।

बता दें कि भाजपा की पूर्व प्रवक्‍ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद 28 जून 2022 को उदयपुर के मोहम्मद रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ने दुकान में घुसकर कन्‍हैयालाल टेलर की हत्‍या कर दी थी। आरोपियों ने गला रेतकर जान ली और उसका वीडियो बनाकर वायरल भी करवाया।

कन्‍हैयालाल हत्‍याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। उदयपुर में भी दहशत फैल गई थी। पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और कन्‍हैयालाल के हत्‍यारे और वारदात में शामिल अन्‍य आरोपियों की भी धरपकड़ कर उन्‍हें जेल भिजवा दिया।

राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत ने कन्‍हैयालाल टेलर के परिजनों की मदद के लिए पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद दी थी। साथ ही उन्होंने कन्हैयालाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया था। बाद में 6 जुलाई को गहलोत कैबिनेट ने नियमों में संशोधन कर मृतक कन्हैयालाल के दोनों बेटों को नौकरी देने के फैसले पर मुहर लगाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+