Rajasthan: पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वाली शिक्षिका नफीसा अटारी गिरफ्तार, भेजी गईं जेल
उदयपुर, 27 अक्टूबर: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की हुई जीत पर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार करने वाली उदयपुर की शिक्षिका नफीसा अटारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में नफीसा अटारी के मोबाइल को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से महिला शिक्षिका का मेडिकल करवाकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पाकिस्तान की जीत का जश्न पड़ा भारी
दरअसल, उदयपुर के नीरजा मोदी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका नफीसा अटारी 25 अक्टूबर को एक व्हॉट्सऐप पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस पोस्ट में नफीसा अटारी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें लिखा था, "जीत गए, हम जीत गए"। इस पोस्ट के लिए नफीसा की काफी आलोचना हुई। यूजर्स ने कहा कि शिक्षिका होकर अगर वह खुले तौर पर पाकिस्तान का सपोर्ट कर रही हैं तो वह अपनी कक्षा में बच्चों को क्या पढ़ा रही होंगी।
Recommended Video

स्कूल ने नफीसा अटारी को किया टर्मिनेट
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद ही नफीसा को स्कूल से निकाल दिया गया। सोशल मीडिया पर नफीसा का टर्मिनेशन लेटर भी सामने आया, जिसमें लिखा है कि नफीसा को सेवाओं से समाप्त कर दिया गया था। हिंदी में नोटिस में लिखा है, "नीरजा मोदी स्कूल की शिक्षिका नफीसा अटारी को सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक के दौरान तत्काल प्रभाव से स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया है।" ट्रस्ट नीरजा मोदी स्कूल चलाता है। हालांकि, नोटिस में बर्खास्तगी का कारण नहीं बताया गया।

वीडियो जारी कर शिक्षिका ने मांगी थी माफी
बता दें, स्कूल से निकाले जाने के बाद शिक्षिका नफीसा अटारी ने वीडियो जारी कर मामले में माफी मांगी थी। नफीसा ने कहा, ''मेरे कॉन्टेक्ट लिस्ट में शामिल किसी ने मुझे मैसेज किया और पूछा कि आप पाकिस्तान को सपोर्ट कर रही हो? मैंने मजाक में हां कह दिया। मुझे लगा कि यह एक मजाक है, क्योंकि मैसेज के लास्ट में एक इमोजी था। इसका मतलब ये कहीं भी नहीं है कि मैं पाकिस्तान को सपोर्ट करती हूं। मैं इंडियन हूं, आई लव इंडिया। मैं इंडिया से उतना ही प्यार करती हूं, जितना आप सभी लोग प्यार करते हैं। जैसे ही मुझे एहसास हुआ कि मैसेज गलत वे में जा रहा है तो मैंने स्टेटस डिलीट कर दिया। अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो उसके लिए आई एम वैरी सॉरी।''












Click it and Unblock the Notifications