Rajasthan Bypolls 2021 : धरियावद व वल्लभनगर में मतगणना कल, जानिए BJP-कांग्रेस की हार-जीत का पूरा गणित

उदयपुर, 1 नवंबर। राजस्थान के उदयपुर जिले की वल्लभनगर विधानसभा सीट और प्रतापगढ़ जिले की धरियावद विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। तीस अक्टूबर को वोट डाले गए और दो नवंबर को मतगणना है।

सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

धरियावाद और वल्लभनगर सीट के लिए सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना गाइडलाइन की पालना को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

उधर, जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से सोमवार को कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं जन जागरण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत ने वल्लभनगर और धरियावद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत को लेकर भरोसा जताया।

मतगणना स्थल

मतगणना स्थल

1. वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए

- मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कैम्पस उदयपुर

2. प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए
- राजकीय सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय नीमच नाका प्रतापगढ़

मतगणना राउंड

मतगणना राउंड

23 राउंड वल्लभनगर

24 राउंड धरियावद

 यहां मिलेगा रिजल्ट

यहां मिलेगा रिजल्ट

वल्लभनगर व धरियावद सीट का राउंड वाइज रुझान व परिणाम निर्वाचन विभाग की वेबसाइट https://ceorajasthan.nic.in के होमपेज पर देखे जा सकेंगे। मतगणना पूर होने के बाद बूथ वाइज परिणाम भी विभाग की वेबसाईट के फॉर्म-20 के अन्तर्गत आमजन के लिए उपलब्ध होंगे।

राजस्थान उपचुनाव 2021 के आंकड़े

राजस्थान उपचुनाव 2021 के आंकड़े

कुल प्रत्याशी - 16

वल्लभनगर में 9
धरियावद में 7

कुल मतदान - 70.40

वल्लभनगर में 71.72
धरियावद में 69.10

कुल मतदान केंद्र - 638

वल्लभनगर में 310
धरियावद में 328

धरियावद में प्रत्याशी

भाजपा - खेतसिंह मीणा
कांग्रेस - नगराज मीणा
बीटीपी व अन्य भी

वल्लभनगर में प्रत्याशी

कांग्रेस - प्रीति शक्तावत
भाजपा - हिम्मत सिंह झाला
जनता सेना - रणधीर सिंह भींडर
आरएलपी - उदयलाल डांगी
बीटीपी व अन्य भी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+