Preeti Shaktawat MLA वल्लभनगर की जीवनी, कितनी संपत्ति की मालकिन हैं प्रीति गजेंद्र शक्तावत?
उदयपुर, 2 नवंबर। राजस्थान उपचुनाव 2021 के नतीजे घोषित कर दिए गए है। उदयपुर जिले की वल्लभनगर सीट पर कांग्रेस की प्रीति शक्तावत व प्रतापगढ़ जिले की धरियावद सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नगराज मीणा ने जीत दर्ज की है।

गजेंद्र सिंह शक्तावत की पत्नी हैं प्रीति शक्तावत
बात अगर उदयपुर जिले की वल्लभनगर सीट की करें तो यहां पर मौजूदा कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का 20 जनवरी 2021 को निधन से यह सीट खाली हो गई थी। कांग्रेस ने वल्लभनगर से गजेंद्र सिंह शक्तावत की पत्नी Preeti Gajendrra Singh Shaktawat को टिकट देकर सहानुभूति कार्ड खेला, जो काम कर गया।

कौन हैं वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत?
नाम - प्रीति शक्तावत
उम्र - 48 वर्ष
शिक्षा - 1998-99 में निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय उदयपुर से बीएड
पता - शक्तावत फार्म, गुलाब कॉलोनी भींडर उदयपुर
पति - गजेंद्र सिंह शक्तावत
बच्चे - हितेषी शक्तावत, गौरवी शक्तावत, विंध्यराज सिंह शक्तावत

एमएलए प्रीति शक्तावत कितनी अमीर हैं?
उदयपुर जिले के वल्लभनगर की विधायक प्रीति शक्तावत करोड़पति हैं। वल्लभनगर उपचुनाव 2021 में जमा करवाए शपथ पत्र में नकदी, बैंक खाते में जमा, बचत योजनाओं की राशि, गाड़ी व जेवर और बैंक लोन का जिक्र किया है।

एमएलए प्रीति शक्तावत के पास रुपए
- हाथ में नकदी 350000 रुपए
बैंक खाता में जमा
1. एसबीआई 5069210 रुपए
2. आईसीआईसीआई 683794 रुपए
3. यूनियन बैक 81667 रुपए
4. आईसीआईसीआई भींडर 569642 रुपए
5. एफडीआर 5125000 रुपए
6. आरडी 32000 रुपए
7. राष्ट्रीय बचत योजना 250000
प्रीति शक्तावत के पास गाड़ी व आभूषण
- टोयोटा इनोवा कार कीमत 2064968
सोने के जेवर, भूमि व आवास
1350 ग्राम 8480000
चांदी के जेवर 11 कीमत 440000
अन्य 590000
कुल 27669933
भींडर अम्बेरी सवना में कृषि भूमि
हाउसिंह बोर्ड चित्तौड़गढ़ व जयपुर में फ्लैटकुल 28280600बैंक लोन
एचडीएफसी 1042619
बीओबी 394957
टोयटा फाइनेंस 647800
कुल 2085376
प्रीति शक्तावत ने उदयलाल डांगी को 20 हजार 400 वोटों से हराया
वल्लभनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत ने कुल 65 हजार 378 यानी 35.91 वोट हासिल किए हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी यानी आरएलपी के उदयलाल डांगी को प्रीति शक्तावत ने 20 हजार 400 मतों से हरा दिया। भाजपा प्रत्याशी यहां चौथे पर स्थान पर रहा है।

वल्लभनगर सीट के प्रत्याशियों को मिले वोट
1. उदयलाल डांगी आरएलपी 44978
2. प्रीति शक्तावत कांग्रेस 65378
3. हिम्मत सिंह झाला भाजपा 21278
4. सुख सम्पत मीणा बीटीपी 928
5. गजेंद्र निर्दलीय 480
6. नरेंद्र चौधरी निर्दलीय 700
7. भैरूंलाल निर्दलीय 1091
8. रणधीर सिंह भींडर 43519
9. विजय कुमार वीरवाल निर्दलीय 1592
10. नोटा 2110
{document1}












Click it and Unblock the Notifications