Parineeti-Raghav उदयपुर के जिस होटल में करेंगे Marriage, उसका एक रात का किराया ₹ 10 लाख तक

AAP के नेता raghav chadha और अभिनेत्री parineeti chopra की wedding 24 सितंबर 2023 को राजस्‍थान के Udaipur के होटल The leela Place में होगी।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding Udaipur: आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री व प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा की बहन की शादी 23-24 सितंबर 2023 को राजस्‍थान के उदयपुर शहर के होटल द लीला पैलेस में होगी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई 2023 को सगाई की थी।

 The Leela Palace Udaipur One Night Rent

200 मेहमानों के ठहरने की व्‍यवस्‍था

उदयपुर में राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी के लिए उदयपुर की सबसे लग्‍जरी होटलों में शुमार होटल लीला पैलेस व द ओबेरॉय उदयविलास को बुक किया गया है। यहां 200 से ज्‍यादा मेहमानों के ठहरने की व्‍यवस्‍था की गई है।

बहन प्रियंका चोपड़ा भी आएंगी

23 और 24 सितंबर को होटल लीला पैलेस व द ओबेरॉय उदयविलास में राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की शादी की अलग अलग रस्‍में होंगी। शादी में दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान व परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा व उनके पति निक जोनस समेत कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी को लेकर उदयपुर में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।

पिछोला लेक किनारे बना द लीला पैलेस

बता दें कि द लीला पैलेस उदयपुर में पिछोला लेक के किनारे पर बना है। यहां एक रात का किराया करीब 30 हजार से लेकर नौ लाख रुपए तक है। द लीला होटल में ग्रांडे हेरिटेज गार्डन व्‍यू रूम का किराया 30 हजार तो महाराजा सुइट का किराया 9 लाख रुपए तक है, जो टैक्‍स मिलाकर 10 लाख रुपए से ज्‍यादा है।

झीलों की नगरी है उदयपुर

उल्‍लखनीय है कि उदयपुर राजस्‍थान के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां पांच से ज्‍यादा झीलें हैं। उदयपुर को राजस्‍थान की 'लेक सिटी' और 'पूर्व का वेनिस' के नाम से जाना जाता है। उदयपुर की स्थापना महाराणा प्रताप के पिता महाराणा उदयसिंह ने 1559 में की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+