Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding in Udaipur: शादी के लिए उदयपुर को ही क्‍यों चुनते सेलिब्रिटी?

Parineeti Chopra Raghav Chadha Ki shadi Udaipur: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा 23-24 सितम्‍बर 2023 को राजस्‍थान के उदयपुर में शाही शादी करेंगे।

Parineeti Chopra Raghav Chadha Marriage Udaipur: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता व राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा की 23-24 सितम्‍बर 2023 को राजस्‍थान के उदयपुर में शादी होनी है। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। होटलों की बुकिंग हो रही हैं। स्‍पेशल इवेंट प्‍लान किए जा रहे हैं।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए लीला पैलेस बुक किया गया है। मेहमानों को उदयपुर में सबसे चर्चित होटलों में से एक उदय विलास होटल में ठहराया जाएगा। परिणीति-राघव से पहले भी कई जोड़े उदयपुर में विवाह बंधन में बंध चुके हैं। आइए जानते हैं कि बड़ी हस्तियां शादी के लिए आखिर उदयपुर को ही क्‍यों चुनती हैं?

Parineeti Raghav ki shadi kab hai

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में उदयपुर इवेंट मैंनेजमेंट के मालिक मोहित शर्मा ने बताया कि परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की शादी में उन्‍हें एक इवेंट मिला है, जिसकी थीम पुराने समय की चीजें मसलन स्‍कूटर, पारलेजी, संतरे वाली चॉकलेट रहेंगीं।

खूबसूरत झीलों की नगरी है उदयपुर

मोहित शर्मा के अनुसार शाही अंदाज वाली शादी के लिए उदयपुर सबकी पसंदीदा जगहों में से एक है। उदयपुर पानी के बीच बसा है। यहां 70 फीसदी हिस्‍से में पानी है। फतेह सागर, पिछोला, जयसमंद, उदय सागर और दूध तलाई जैसी झील उदयपुर की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं।

उदयपुर की झीलों में लग्‍जरी होटलें

उदयपुर की झीलों के बीच स्थित फाइव स्‍टार होटलें भी शादी करने वाले जोड़ों को यहां खींच लाती हैं। पूरे शहर में तकरीबन 30 फाइव स्‍टार होटले हैं। शादी में आने वाले मेहमानों के ठहरने की माकूल व्‍यवस्‍था भी उदयपुर में शादियों को बढ़ावा देती हैं। द ओबेरॉय उदयविलास, ताज लेक पैलेस लीला पैलेस, ट्राइडेंट उदयपुर जैसे प्रमुख होटल हैं।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding

सिटी पैलेस उदयपुर के जनाना महल डेस्टीनेशन वेडिंग

पिछोला झील के किनारे सिटी पैलेस स्थित है, जो उदयपुर की शान है। इस शानदार शाही महल का निर्माण वर्ष 1559 में महाराणा उदय सिंह ने करवाया था। उदयपुर के सिटी का जनाना महल डेस्टीनेशन वेडिंग के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। इस महल में करीब 500 मेहमानों के बैठने की व्‍यवस्‍था है। रात को मोमबत्‍ती की रोशनी से भी पूरा जनाना महल चमक उठता है।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding

इन सेलिब्रिटी ने उदयपुर में की शादी

नील नीतिन मुकेश 2017
ईशा अंबानी 2018
कंगना रानौत के भाई अक्षत रानौत 2020
निहारिका कोनिडेला 2020

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+